Vistaar NEWS

MyGov ग्रामीण विकास क्विज़ शुरू, 21 जुलाई तक लें भाग, नकद इनाम और लाल किला जाने का मौका पाए

quiz

क्विज़ खेलें और पैसा पाएं

MyGov Gramin Vikas Quiz: इस साल देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. इस खास मौके पर ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक नई पहल की शुरुआत की है. मंत्रालय का ग्रामीण विकास विभाग, MyGov के सहयोग से ‘ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं पर जागरूकता क्विज़ – 2026’ का आयोजन कर रहा है. इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है. इस क्विज़ में चयनित शीर्ष 30 प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. प्रथम स्थान अर्जित करने वाले 10 उम्मीदवारों को 10-10 हजार रुपए की इनामी राशि दी जाएगी.

इसके अलावा, इन सभी 30 प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को साल 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किला, दिल्ली में शामिल होने का मौका मिल सकता है. इस क्विज में आप 21 जुलाई 2026 तक भाग ले सकते हैं.

क्विज़ का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस क्विज़ का मेन मकसद लोगों को ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं और नई पहलों की जानकारी देना है. ये सरकारी कार्यक्रम गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, बेहतर सड़कें और बुनियादी सुविधाएं देने, बैंक और पैसों से जुड़ी मदद पहुंचाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, पक्के मकान देने और गांवों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं.

इस क्विज़ के जरिए छात्र, युवा और आम नागरिक आसानी से समझ सकेंगे कि ये सरकारी योजनाएं एक मजबूत और विकसित ग्रामीण भारत बनाने में कितनी बड़ी भूमिका निभा रही हैं.

टॉप 30 विजेताओं को मिलेंगे नकद इनाम

क्विज़ के नियमों के आधार पर चुने गए टॉप 30 विजेताओं को इस तरह नकद इनाम दिया जाएगा.

विजेताओं को लाल किला जाने का मौका

चुने गए टॉप 30 विजेताओं को अपने साथ एक मेहमान (अभिभावक, पति/पत्नी या रिश्तेदार) को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में ले जाने का मौका मिल सकता है. साथ ही सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-RBI Updates 2000 Notes: अभी भी आपके पास है 2000 रुपये के नोट? RBI ने बताया कैसे बदलें

क्विज में भाग कैसे लें ?

Exit mobile version