Win Cash And Rewards: इस क्विज़ का मेन मकसद लोगों को ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं और नई पहलों की जानकारी देना है. ये सरकारी कार्यक्रम गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, बेहतर सड़कें और बुनियादी सुविधाएं देने, बैंक और पैसों से जुड़ी मदद पहुंचाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, पक्के मकान देने और गांवों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं.