Vistaar NEWS

धरती पर मंडरा रहा बड़ा खतरा? पृथ्वी की ओर बढ़ रहे 2 विशाल एस्टेरॉयड्स! NASA की चेतावनी से बढ़ी टेंशन

WNASA asteroid alert

पृथ्वी की ओर बढ़ रहे 2 बड़े एस्टेरॉयड

Asteroid Passing Earth: पृथ्वी के पास से गुजरने वाले एस्टेरॉयड को लेकर वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए हैं. NASA और अंतरिक्ष एजेंसियों के अनुसार, 14 मई 2026 को दो बड़े एस्टेरॉयड पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेंगे. इनमें से एक का आकार हवाई जहाज जितना बताया जा रहा है. हालांकि यह खबर सुनकर डर लग सकता है, लेकिन वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि इनसे पृथ्वी को किसी भी तरह का खतरा नहीं है.

यह घटना खगोलविदों और अंतरिक्ष में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बहुत खास मानी जा रही है. क्योंकि ऐसे एस्टेरॉयड को पृथ्वी के इतने करीब से गुजरते हुए देखना बहुत कम मौका मिलता है. वैज्ञानिक इस दौरान इनके आकार, गति और दिशा का अध्ययन करेंगे.

ये एस्टेरॉयड्स पृथ्वी के पास से कब गुजरेंगे?

जानकारी के अनुसार, एस्टेरॉयड 2026 JV1 और 2026 JT नाम के ये दोनों अंतरिक्षीय पिंड 14 मई को पृथ्वी के पास से निकलेंगे. इनका करीब से गुजरना पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और इनके टकराने की कोई संभावना नहीं है.

एस्टेरॉयड 2026 JH2 को किसने ट्रैक किया है?

वैज्ञानिकों ने एस्टेरॉयड 2026 JH2 को ‘अपोलो-टाइप नियर-अर्थ एस्टेरॉयड’ में रखा है. इसका मतलब यह है कि इसकी कक्षा पृथ्वी के रास्ते को काटती है. इस एस्टेरॉयड को अमेरिका के एरिज़ोना स्थित माउंट लेमन सर्वे समेत कई वेधशालाओं ने ट्रैक किया है, जो खतरनाक अंतरिक्षीय वस्तुओं पर नजर रखती हैं.

एस्टेरॉयड का आकार कितना होगा?

यह एस्टेरॉयड पृथ्वी के कितने करीब आएगा?

ये भी पढ़ें-Vish Yog 2026: शनि-चंद्रमा की युति बना रही विष योग, इन राशियों पर मंडरा सकता है संकट

एस्टेरॉयड पृथ्वी के लिए कितना खतरनाक है?

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एस्टेरॉयड पृथ्वी के लिए बिल्कुल सुरक्षित है. क्योंकि इसकी खोज पृथ्वी के करीब आने से कुछ समय पहले ही हुई है, इसलिए इसे लेकर ज्यादा निगरानी रखी जा रही है. माना जा रहा है कि पृथ्वी के बाद यह एस्टेरॉयड चंद्रमा के भी पास से गुजरेगा और फिर अपनी कक्षा में आगे बढ़ जाएगा.

Exit mobile version