Vish Yog 2026: शनि-चंद्रमा की युति बना रही विष योग, इन राशियों पर मंडरा सकता है संकट

Vish Yog 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 मई की शाम चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शनि मौजूद रहेंगे. दोनों ग्रहों की युति से विष योग बनेगा. इसका असर कुछ राशियों पर ज्यादा देखने को मिल सकता है.
vish yog 2026

विश योग 2026

Vish Yog 2026: ज्योतिष के अनुसार जब शनि और चंद्रमा एक ही राशि में आते हैं, तो उसे विष योग कहा जाता है. इसे ऐसा योग माना जाता है, जो इंसान के जीवन में तनाव, चिंता और मानसिक परेशानियां बढ़ा सकता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 मई की शाम चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शनि मौजूद रहेंगे. दोनों ग्रहों की युति से विष योग बनेगा. इसका असर कुछ राशियों पर ज्यादा देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है.

कर्क राशि

  • कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है, इसलिए शनि और चंद्रमा की युति इस राशि के लोगों के लिए थोड़ा कठिन समय ला सकती है.
  • मन बेचैन रह सकता है और छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता बढ़ सकती है.
  • कुछ लोगों को सर्दी, खांसी या हल्की स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
  • इस समय केवल भाग्य के भरोसे न रहें, बल्कि मेहनत और समझदारी से काम करें.

उपाय: भगवान शिव की पूजा करना लाभदायक रहेगा.

सिंह राशि

  • सिंह राशि वालों को इस दौरान हर काम सावधानी से करना होगा.
  • वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न करें और किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें.
  • पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है.
  • पैसों के मामलों में भी सोच-समझकर कदम उठाएं और फिजूल खर्च करने से बचें.
  • जल्दबाजी में फैसला लेना नुकसान पहुंचा सकता है.

उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें, इससे सकारात्मक फल मिल सकते हैं.

तुला राशि

  • तुला राशि के लोगों में इस समय सुस्ती और आलस्य बढ़ सकता है, जिससे जरूरी काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे.
  • गले या पेट से जुड़ी छोटी परेशानियां भी हो सकती हैं.
  • घर-परिवार में छोटी बातों को लेकर बहस होने की संभावना है, इसलिए गुस्से से बचें और धैर्य बनाए रखें.

उपाय: मां पार्वती की पूजा करने से विष योग का नकारात्मक असर कम हो सकता है.

ये भी पढ़ें-Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर बनेगा ग्रहों का शुभ संयोग! इन राशियों पर बरसेगा धन ही धन

मीन राशि

  • यह विष योग मीन राशि में ही बन रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.
  • शरीर में कमजोरी, थकान, जोड़ों में दर्द और नींद न आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
  • परिवार में तनाव या विवाद की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए शांत स्वभाव बनाए रखना जरूरी होगा.

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और भगवान शिव का ध्यान करें.

ज़रूर पढ़ें