IRCTC Tatkal Booking Benefits: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च कर दी है. आईआरसीटीसी का नया वर्जन इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स बड़े बेताब थे. आईआरसीटीसी के इस नए वर्जन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. वहीं नई वेबसाइट के जरिए अब टिकट बुक करना आसान होगा साथ ही यूजर्स बहुत ही आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.
इससे तत्काल टिकट बुकिंग में तेजी आएगी और साथ ही बार-बार कैप्चा भरने की झंझट भी नहीं रहेगी. सबसे खास बात यह है कि रेलवे ने 24 साल बाद वेबसाइट के डिजाइन और सिस्टम में चेंजेस किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इंडियन रेलवे ने IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट में कौन-कौन से बदलाव किए हैं.
बिना कैप्चा के होगी तेज टिकट बुकिंग
नई वेबसाइट में टिकट बुक करते समय बार-बार कैप्चा भरने की जरूरत नहीं होगी. इससे खासकर तत्काल टिकट बुकिंग पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी.
विज्ञापन और पॉप-अप से मिलेगी राहत
नई वेबसाइट से गैर-जरूरी विज्ञापन और पॉप-अप हटा दिए गए हैं. अब स्क्रीन साफ दिखाई देगी और टिकट बुकिंग के दौरान कोई रुकावट नहीं होगी.
एक ही स्क्रीन पर दिखेंगी सभी सीटें
अब स्लीपर, 3AC, 2AC समेत सभी क्लास की सीटों की उपलब्धता एक ही पेज पर दिखाई देगी. इससे अलग-अलग ऑप्शन की तुलना करना आसान होगा.
पेमेंट और चेकआउट होगा तेज
नई वेबसाइट में पेमेंट की प्रोसेस पहले से आसान कर दी गई है. कम स्टेप होने से टिकट जल्दी बुक होगी और तकनीकी दिक्कत की संभावना भी घटेगी.
बार-बार जानकारी भरने से छुटकारा
एक बार यात्री की जानकारी सेव होने के बाद अगली बार उसे दोबारा भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे टिकट बुकिंग में समय बचेगा.
परिवार के लिए टिकट बुक करना होगा आसान
सेव की गई जानकारी की मदद से परिवार या दोस्तों के लिए भी जल्दी टिकट बुक की जा सकेगी. इससे पूरी प्रक्रिया पहले से अधिक सुविधाजनक होगी.
पेमेंट फेल होने की संभावना कम
चेकआउट प्रोसेस को सरल बनाया गया है, जिससे ऑनलाइन पेमेंट आसानी से पूरा होगा. इससे पेमेंट फेल होने की समस्या भी कम हो सकती है.
ये भी पढ़ें-रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! AI से लैस होगी IRCTC की नई वेबसाइट, तत्काल टिकट बुकिंग होगी आसान
जल्द मिलेगा नया रिजर्वेशन सिस्टम
रेलवे जल्द ही नए रिजर्वेशन सिस्टम को लॉन्च करेगा, जिसे नई वेबसाइट से जोड़ा जाएगा. इससे टिकट बुकिंग की स्पीड बढ़ेगी और वेबसाइट पर लोड भी कम होगा.
