रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! AI से लैस होगी IRCTC की नई वेबसाइट, तत्काल टिकट बुकिंग होगी आसान

IRCTC New Website AI Features: रेलवे ने IRCTC की वेबसाइट में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे इसका डिज़ाइन पहले से क्लीन और सरल दिखेगा. पुरानी वेबसाइट पर ज़्यादा विज्ञापनों के कारण यात्रियों को ऑप्शन खोजने में दिक्कत होती थी और समय अधिक लगता था.
IRCTC

आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट जल्द होगी लॉन्च

Easier Tatkal Ticket Booking: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर नियमों और आवश्यक चीज़ों में बदलाव करता रहता है. इसी कड़ी में रेलवे ने IRCTC की वेबसाइट में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. इस बदलाव के बाद बहुत जल्द IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च होगी. इस नई वेबसाइट में AI के साथ-साथ कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी. रेलवे का कहना है कि इस नई वेबसाइट से यात्रियों को टिकट बुक करने में बहुत आसानी होगी साथ ही यह वेबसाइट पहले से कहीं अधिक स्पीड में काम करेगी.

नई वेबसाइट में ये बदलाव होंगे

रेलवे ने IRCTC की वेबसाइट में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे इसका डिज़ाइन पहले से क्लीन और सरल दिखेगा. पुरानी वेबसाइट पर ज़्यादा विज्ञापनों के कारण यात्रियों को ऑप्शन खोजने में दिक्कत होती थी और समय अधिक लगता था. अब नए और आसान इंटेरफेस की मदद से सभी विकल्प साफ दिखाई देंगे, जिससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया काफी तेज हो जाएगी.

अब तत्काल टिकट बुकिंग होगी और तेज़

रेलवे के अनुसार, नई आईआरसीटीसी वेबसाइट में बार-बार आने वाले कैप्चा और फ्लैशिंग एलिमेंट्स को कम किया जाएगा, जिससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में तेजी आएगी. इन्हें हटाए जाने से उन यात्रियों को टिकट बुकिंग में काफी आसानी होगी, जो तत्काल में टिकट बुक करते हैं.

PNR चेक और रिफंड प्रोसेस हुआ और भी सरल

नई वेबसाइट पर खाली सीटें देखना अब बहुत आसान हो जाएगा. यात्री आसानी से समझ सकेंगे कि किस कोच में कौन सी सीट खाली है, जिससे बुकिंग के समय अपनी पसंद की सीट चुनना बहुत सरल हो जाएगा. इसके अलावा, PNR स्टेटस चेक करना, टिकट कैंसिल करना और रिफंड पाना जैसी सुविधाएं भी पहले से कहीं ज़्यादा आसान बनाई जा रही हैं. खबर है कि ये सभी बेहतरीन बदलाव जल्द ही ‘RailOne’ ऐप में भी देखने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें-सावधान! बिना वजह ट्रेन की चेन खींचने पर हो सकती है जेल और जुर्माना, जाने नियम

AI तकनीक से लैस

IRCTC की नई वेबसाइट को स्मार्ट बनाने के लिए इसमें AI तकनीक जोड़ी जा रही है. रेलवे के अनुसार, यह AI सिस्टम यात्रियों की पसंद और व्यवहार को समझकर वेबसाइट का इस्तेमाल आसान बनाएगा. टिकट बुकिंग या किसी अन्य सर्विस में परेशानी होने पर यह AI सपोर्ट तुरंत यात्रियों की मदद करेगा और सही ऑप्शन दिखाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य वेबसाइट को अधिक मददगार और यूज़र-फ्रेंडली बनाना है.

ज़रूर पढ़ें