Income Tax Notice Scam: आज के समय में PAN Card सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है. बैंकिंग से लेकर टैक्स से जुड़े कामों तक में इसका इस्तेमाल होता है. लेकिन अगर आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हो जाए, तो बिना करोड़ों रुपये कमाए भी आप इनकम टैक्स विभाग के निशाने पर आ सकते हैं. दिल्ली में एक कुक के साथ ऐसा ही हुआ, जिसके पैन कार्ड पर 24.62 करोड़ रुपये का कैश सेल्स का रिकॉर्ड मिला.
इसके बाद उसके खिलाफ करीब 4 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड की गई. हालांकि, सबूतों की कमी के चलते दिल्ली हाई कोर्ट ने इस टैक्स डिमांड को रद्द कर दिय. ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे चेक करें कि पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है या नहीं.
कुक के PAN पर दर्ज मिला करोड़ों का लेनदेन
यह मामला दिल्ली के होटल अशोका में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कुक ललित का है. आयकर विभाग को उनके पैन कार्ड से 24.62 करोड़ रुपये की कैश सेल्स का रिकॉर्ड मिला था. यह लेनदेन पैकेजिंग मैटेरियल का कारोबार करने वाली एक कंपनी से जुड़ा था. ललित ने इन लेनदेन से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया और पहचान की चोरी की शिकायत भी दर्ज कराई.
उनके वकील की अनुसार, नौकरी के दौरान सत्यापन के लिए उन्होंने ठेकेदारों को अपने पैन कार्ड की कॉपी दिया था. मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचने के बाद अदालत ने सबूतों की कमी के चलते टैक्स डिमांड रद्द कर दी.
ये भी पढ़ें-Aadhaar और PAN Card में पता कैसे बदलें? जानें घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करने का सबसे आसान तरीका
PAN कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है या नहीं ऐसे करें चेक
- इनकम टैक्स पोर्टल पर फॉर्म 26AS चेक करें. इसमें आपके पैन से जुड़ी टैक्स कटौती और जमा टैक्स की जानकारी मिलता है. अगर इसमें किसी अनजान लेनदेन या ऐसी राशि का रिकॉर्ड दिखे, जिससे आपका कोई संबंध नहीं है तो उसकी जांच करें.
- एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) में आपके कई तरह के वित्तीय लेनदेन की जानकारी होती है. इसमें कोई अनजान रसीद, बिक्री या बड़ा लेनदेन दिखई दे तो संबंधित डॉक्यूमेंट्स से उसका चेक करें.
- GST पोर्टल पर ‘Search by PAN’ सुविधा से पता करें कि आपके पैन कार्ड से कोई अनजान GST रजिस्ट्रेशन तो नहीं जुड़ा है. ऐसा कुछ मिलने पर संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें.
