Vistaar NEWS

PM Kisan: आज आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana

पीएम किसान की 24वीं किस्त आज होगी जारी

Farmers Get Rs 2000 Today: देश के लाखों-करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त आज जारी होगी. यानी पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये की राशि आएगी. बता दें कि आज 30 अक्टूबर 2026 को पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी में आयोजित कार्यक्रम मी शामिल होंगे, जहां 9.34 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान की 24वीं किस्त की राशि DBT के माध्यम से भेजी जाएगी.

बनासकांठा से किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बनासकांठा दौरे पर हैं. यहां आयोजित कार्यक्रम में पीएम शामिल होंगे. इस दौरान पीएम मोदी एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (ET-IVF) लैब और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) के कैटल फार्म का दौरा भी करेंगे. पीएम मोदी इसी कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त भी जारी करेंगे, जो महीनों से इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है.

साल में 6 हजार रुपये मिलते हैं किसानों को

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को साल भर में कुल 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है. यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है. अब तक योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं, वहीं आज 24वीं किस्त जारी होनी है. सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना का लाभ करीब 9.34 करोड़ किसानों को दिया जात है. आज पीएम मोदी 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे.

ये भी पढ़ें-PM किसान की 24वीं किस्त से पहले निपटा लें ये 4 काम, वरना अटक सकता है पैसा

घर बैठे ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का स्टेटस किसान ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं.

Exit mobile version