Vistaar NEWS

Raksha Bandhan 2026: राखी भेजने पर डाक विभाग देगा 10% तक की छूट, सिर्फ 10 रुपए में भेजें राखी

India Post Rakhi Discount 2026

पोस्ट ऑफिस से राखी भेजने पर मिलेगी छूट

Special Discount On Rakhi Post: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 को है. इस खास मौके पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करती हैं. वहीं इस पवित्र त्योहार के मौके पर किसी कारणवश कुछ भाई या बहनें घर नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे उनका मिलन नही हो पाता और बहनें अपने भाइयों को राखी नहीं बांध पाती हैं. लेकिन ऐसे समय में बहनें डाक के जरिए अपने भाइयों को राखी भेजती हैं. इस बार भी अगर आप डाक के माध्यम से राखी भेजने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.

बता दें कि भारतीय डाक ने रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए ग्राहकों के लिए कई खास सुविधाएं शुरू की हैं. विभाग की इस नई पहल से अब बहनों के लिए राखी भेजना पहले से कहीं ज्यादा आसान और सरल हो गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि डाक विभाग ने कौन-कौन सी नई सुविधाएं शुरू की हैं.

राखी भेजने पर मिलेगी छूट

भारतीय डाक की नई सुवधा के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति स्पीड पोस्ट के जरिए राखी भेजता है, तो उसे लगने वाले शुल्क में 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. यह ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद है. विभाग का कहना है कि बहनों की राखी सुरक्षित तरीके से भाइयों तक पहुंच सके, इसलिए लिफाफों पर लगने वाले शुल्क को कम किया गया है. वहीं राखी भेजने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लिफाफे पूरी तरह वाटरप्रूफ हैं और विभागीय टीम की ओर से इन्हें बहुत सुरक्षित तरीके से रखा जाता है.

10 रुपये के वाटरप्रूफ लिफाफे में भेजें राखी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप छोटे लिफाफे में राखी भेजते हैं, तो इसके लिए आपको 10 रुपये शुल्क के तौर पर देने होंगे. वहीं बड़े लिफाफे के लिए 15 रुपये का फीस तय किया गया है. इसके अलावा, मिठाई भेजने के लिए स्पेशल बॉक्स सिर्फ 30 रुपये में मिलेगा. इतना ही नहीं सावन के इस खास मौके पर श्रद्धालुओं को सिर्फ 30 रुपये में गंगोत्री का गंगाजल भी मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-LPG Cylinder: अब बुकिंग के कुछ घंटों में मिलेगा गैस सिलेंडर, Indian Oil ने शुरू की नई सर्विस, जानें कैसे करें बुक

डाक विभाग की ग्राहकों से अपील

डाक विभाग ने ग्राहकों से अपील की है कि राखी भेजने के लिए पहले से ही तारीख तय कर लें. कोशिश करें कि अपनी राखी ल्द से जल्द भेजें और आखिरी दिनों का इंतजार न करें. यदि आप आखिरी दिनों में अपनी राखी की बुकिंग कराते हैं, तो इसे आपके भाई तक पहुंचने में देरी हो सकती है, जिससे आप समय पर अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध पाएंगी.

Exit mobile version