Vistaar NEWS

राशन कार्ड से जुड़ी समस्या से हैं परेशान? WhatsApp से घर बैठे दर्ज करें शिकायत, जाने प्रोसेस

RATION CARD

राशन कार्ड से जुड़ीं समस्याओं की शिकायत व्हाट्सएप से करें

WhatsApp Grievance Process Explained: अगर आपके राशन कार्ड में कोई गलती है या राशन से जुड़ी किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो अब सरकारी ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है. सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए नई ऑनलाइन सेवा शुरू की है, जिससे आप घर बैठे ही शिकायत दर्ज कर सकते हैं. अब सिर्फ मोबाइल फोन और WhatsApp की मदद से कुछ ही मिनटों में अपनी शिकायत भेजी जा सकती है. इससे समय की बचत होगी और शिकायत का निपटार भी पहले से जल्दी होने की उम्मीद है.

किन समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं?

अगर राशन कार्ड में आपका या परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं है, नाम जोड़ने या हटाने में देरी हो रही है, राशन नहीं मिल रहा है या राशन डीलर ज्यादा पैसे मांग रहा है, तो इसकी शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा राशन कार्ड में गलत जानकारी या रिकॉर्ड से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों की भी शिकायत दर्ज की जा सकती है.

WhatsApp से शिकायत कैसे करें?

ये भी पढ़ें-Paytm का नया Split Bills फीचर लॉन्च, अब दोस्तों के साथ खर्च बांटना हुआ आसान, जानें कैसे करता है काम

इस नई सुविधा के क्या फायदे हैं?

इस सुविधा से सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर बैठे आसानी से शिकायत दर्ज की जा सकेगी. शिकायत प्रोसेस पहले से अधिक पारदर्शीहोगी और लोगों का समय और मेहनत दोनों बचेंगे.

Exit mobile version