Vistaar NEWS

iPhone 18 को टक्कर देगा Samsung Galaxy S27 Ultra! लीक हुए धांसू फीचर्स और लॉन्च डेट

Samsung Galaxy S27 Ultra

Samsung Galaxy S27 Ultra फोन

Leaked Features Launch Date: सैमसंग लवर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अगर आप भी Samsung Galaxy S27 Ultra मोबाइल खरीदना चाहते हैं और इसके लॉन्च होने की डेट का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. Samsung Galaxy S27 Ultra फोन के कई सारे डेटा लीक हुए हैं. इसके डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले, प्रोसेसर और कीमत को लेकर जानकरियां सामने आई हैं. आइए जानते हैं कि Samsung Galaxy S27 Ultra फोन कैसा हो सकता है.

ये हैं धांसू फीचर्स

दमदार बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 5,700mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जबकि कुछ नई लीक्स का कहना है कि इसमें 5,200 से 5,500mAh की बैटरी होगी. इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 45W या 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है.

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत

कीमत की बात करें तो इस प्रीमियम फोन के दाम को लेकर अभी अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. कुछ लीक्स के अनुसार, Galaxy S27 Ultra की शुरुआती कीमत करीब 1,49,990 रुपये हो सकती है. वहीं हाल ही में आई एक रिपोर्ट का मानना है कि भारत में इसे 1,41,999 रुपये से लेकर 1,46,999 रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है. सटीक कीमत जानने के लिए हमें कंपनी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा.

कब लॉन्च होगा Samsung Galaxy S27 Ultra?

लॉन्चिंग को लेकर आ रही खबरों के अनुसार, Samsung Galaxy S27 Ultra को जनवरी या फरवरी 2027 में मार्केट में उतारा जा सकता है. कई मीडिया रिपोर्ट्स फरवरी 2027 को इसकी लॉन्चिंग का सबसे सही समय मान रही हैं. सैमसंग हमेशा अपनी S सीरीज़ को ‘Galaxy Unpacked’ इवेंट में पेश करता है, इसलिए उम्मीद है कि S27 Ultra के साथ ही इस सीरीज़ के बाकी दूसरे मॉडल्स भी लॉन्च किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-iPhone 18 Pro और Pro Max की सेल शुरू! जानें कहां से खरीदने पर मिलेगा सबसे सस्ता

iPhone 18 Pro Max से होगी सीधी टक्कर

सैमसंग के इस आने वाले फ्लैगशिप फोन का कड़ा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 18 Pro Max से होगा. आपको बता दें कि Apple ने अपने iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बनहूत स्मूथ चलती है. इसके साथ ही इसमें शानदार फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा भी मिलता है.

Exit mobile version