Vistaar NEWS

UPI New Rules: RBI ने जारी किए नए UPI नियम, 1 अप्रैल से टू-स्टेप वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य, जानिए नया नियम

UPI New Rules

यूपीआई पेमेंट का नया नियम आज से लागू

UPI New Rules: आने वाली 1 अप्रैल से पैसों के लेन-देन और UPI से जुड़े नियमों में कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. आज हम हर छोटी-बड़ी पेमेंट के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इन नई गाइडलाइन्स का असर सीधे आपकी जेब और डेली रूटीन पर पड़ेगा. इन बदलावों को पहले से समझना आपके लिए जरूरी है ताकि पेमेंट करते समय आपको कोई परेशानी न हो.

1 अप्रैल से UPI में क्या-क्या बदलेगा?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अब UPI पेमेंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने जा रहा है. नए नियमों के मुताबिक, अब पैसे भेजने के लिए सिर्फ OTP (ओटीपी) डालना काफी नहीं होगा, बल्कि सुरक्षा की एक और परत जोड़ी जाएगी. इसका मतलब है कि भविष्य में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय आपको सुरक्षा के कुछ कड़े नियमों का पालन करना पड़ सकता है ताकि आपके पैसे और भी सुरक्षित रहें.

‘टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ क्यों लागू किया गया?

सुरक्षा की यह दोहरी जांच (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) इसलिए लागू की जा रही है ताकि ऑनलाइन धोखाधड़ी और स्कैम को रोका जा सके. इसका मुख्य मकसद आपके बैंक खाते को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाना है, ताकि कोई भी गलत व्यक्ति आसानी से आपके पैसों के साथ छेड़छाड़ न कर पाए.

पेमेंट में पहले से ज्यादा समय लगेगा

अब पेमेंट के दौरान सुरक्षा के दो स्टेप्स से गुजरना होगा, इसलिए लेनदेन की प्रोसेस में पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है. खासकर अगर आप बड़ी रकम ट्रांसफर कर रहे हैं, तो सुरक्षा जांच की वजह से पेमेंट पूरी होने में कुछ अतिरिक्त समय लग सकता है.

ये भी पढ़ें-Rule Change From 1 April: LPG से लेकर इनकम टैक्स और सैलरी स्ट्रक्चर तक… एक अप्रैल से बदल जाएंगे ये 16 नियम

धोखाधाड़ी होने पर बैंक होंगे जिम्मेदार 

Exit mobile version