UPI Tap and Pay: UPI से पेमेंट करने का तरीका जल्द ही और आसान होने वाला है. अब दुकानों पर भुगतान करने के लिए हर बार QR कोड स्कैन करने या UPI ID डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने Global Fintech Fest 2026 में UPI Tap and Pay फीचर का ऐलान किया है. इसकी मदद से यूजर NFC वाले स्मार्टफोन को PoS मशीन पर टैप करके पेमेंट कर सकेंगे.
क्या है UPI Tap and Pay?
UPI Tap and Pay एक कॉन्टैक्टलेस पेमेंट सुविधा है, जिसमें NFC तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. NFC की मदद से दो पास रखे डिवास आपस में जरूरी जानकारी शेयर कर सकते हैं. इसी तकनीक का इस्तेमाल कॉन्टैक्टलेस कार्ड पमेंट में भी होता है. इस सुविधा के तहत यूजर को दुकान पर QR कोड खोलकर स्कैन करने की जरूरत नहीं होगी.
मोबाइल इंटरनेट के बिना कैसे होगा पेमेंट?
इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि पेमेंट के समय फोन में मोबाइल इंटरनेट का एक्टिव कनेक्शन जरूरी नहीं होगा. फोन और PoS मशीन के बीच जरूरी जानकारी NFC के जरिए शेयर होगी. इसके बाद ट्रांजैक्शन को पूरा करने के लिए दुकानदार की PoS मशीन के इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल किया जाएगा. इसलिए इसे पूरी तरह बिना इंटरनेट वाला UPI पेमेंट कहना सही नहीं होगा.
UPI Tap and Pay से कैसे करें पेमेंट?
पेमेंट के लिए स्मार्टफोन में NFC सपोर्ट होना जरूरी है. साथ ही दुकानदार की PoS मशीन भी Tap and Pay सुविधा को सपोर्ट करनी चाहिए. ऐसी स्थिति में यूजर फोन को अनलॉक करके PoS मशीन के पास टैप कर सकता है. इसके बाद NFC के जरिए पेमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और ट्रांजैक्शन PoS मशीन के इंटरनेट से पूरा होगा.
ये भी पढ़ें-UPI Payment करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां? एक छोटी चूक से हो सकता है बड़ा नुकसान
5 हजार रुपये तक नहीं लगेगा UPI PIN
UPI Tap and Pay में छोटी रकम के भुगतान को आसान बनाने के लिए 5,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन में UPI PIN की जरूरत नहीं हगी. अगर पेमेंट 5,000 रुपये से ज्यादा है, तो यूजर को PoS टर्मिनल पर UPI PIN डालना होगा. पेमेंट करते समय रकम और व्यापारी की जानकारी जरूर जांच लें.
