UPI Payment करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां? एक छोटी चूक से हो सकता है बड़ा नुकसान

Common UPI Payment Mistakes: UPI से पेमेंट करते समय जल्दबाजी में गलत व्यक्ति को पैसे भेजने की गलती हो सकती है. इसलिए ट्रांजैक्शन पूरा करने से पहले रिसीवर का नाम और UPI ID ध्यान से जांच लें. बड़ी रकम भेजते समय खास तौर पर दोबारा जानकारी चेक करें.
upi

UPI पेमेंट करते समय इन बातों का ध्यान रखें

UPI Payment Mistakes: UPI ने पैसे भेजना और पेमेंट करना बहुत आसान बना दिया है. कुछ ही सेकेंड में ट्रांजैक्शन पूरा हो जाता है. लेकिन यही जल्दबाजी कई बार परेशानी का कारण बन सती है. साइबर ठग छोटी-सी लापरवाही का फायदा उठाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं. ऐसे में UPI इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है.

पैसे भेजने से पहले रिसीवर की जांच करें

UPI से पेमेंट करते समय जल्दबाजी में गलत व्यक्ति को पैसे भेजने की गलती हो सकती है. इसलिए ट्रांजैक्शन पूरा करने से पहले रिसीवर का नाम और UPI ID ध्यान से जांच लें. बड़ी रकम भेजते समय खास तौर पर दोबारा जानकारी चेक करें. गलत खाते में भेजा गया पैसा वापस पाना मुश्किल हो सकता है.

UPI PIN किसी को न बताएं

UPI PIN आपकी बैंकिंग सुरक्षा से जुड़ी बहुत अहम जानकारी है. इसे बैंक कर्मचारी, कस्टमर केयर, दुकानदार, दोस्त या किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें. अगर कोई फोन या मैसेज करके PIN मांगता हैअगर कोई कहे कि पैसे आपके खाते में भेजने के लिए UPI PIN डालना होगा, तो उसकी बात पर भरोसा न करें.

पैसे लेने के लिए PIN डालने की जरूरत नहीं

अगर कोई कहे कि पैसे आपके खाते में भेजने के लिए UPI PIN डालना होगा, तो उसकी बात पर भरोसा न करें. आमतौर पर PIN का इस्तेमाल पेमेट या पैसे भेजने के लिए किया जाता है. अनजान व्यक्ति के कहने पर PIN डालना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है.

अनजान लिंक और QR कोड से रहें सावधान

रिफंड, कैशबैक या किसी ऑफर के नाम पर भेजे गए अनजान लिंक पर क्लिक न करें. इसी तरह किसी अनजान व्यक्ति का QR कोड स्कैन करने से भी बचें. QR स्कैन करने से पहले यह जरूर देखें कि पेमेंट किस व्यक्ति या खाते में जा रहा है.

ये भी पढ़ें-LPG Cylinder Rule: एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम बदले, अब 25 दिन में मिलेगा दूसरा सिलेंडर, जानें नया नियम

फोन और UPI ऐप को सुरक्षित रखें

जिस फोन में UPI ऐप है, उसमें स्क्रीन लॉक और जरूरी सुरक्षा फीचर जरूर लगाएं. मोबाइल और UPI ऐप को समय-समय पर अपडेट करते रहें. किसी अनजान ऐप को बैंकिंग जानकारी या संवेदनशील डेटा की अनुमति देने से भी बचें.

ज़रूर पढ़ें