Vistaar NEWS

यूपी को दिवाली से पहले तोहफा, 30 अक्टूबर से दौड़ेगी वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें शेड्यूल और किराया

vande bharat

वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने के लिए कन्फर्म टिकट तलाश रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है. इससे पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सफर में सुविधा मिल सकती है. आइए ट्रेन की टाइमिंग, किराया और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी जानिए.

30 अक्टूबर से शुरू होगी ट्रेन सेवा

वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से चलने वाली है. इस ट्रेन से दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को त्योहारों पर घर पहुंचने में आसानी होगी. वाराणसी के अलावा आजमगढ़, जौनपुर और मऊ के यात्री भी इसका लाभ उठा सकेंगे. बिहार जाने वाले यात्री वाराणसी पहुंचकर दूसरी ट्रेन या बस से आगे की यात्रा कर सकते हैं.

जानिए ट्रेन का टाइम टेब

वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 27421 रात 8:50 बजे रवाना होगी. यह प्रयागराज में रात 10:35 बजे पहुंचेगी और 10:40 बजे रवाना होगी. कानपुर सेंट्रल पर इसका आगमन रात 12:40 बजे और प्रस्थान 12:45 बजे होगा. ट्रेन नई दल्ली सुबह 5:55 बजे पहुंचेगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली से रात 9:40 बजे चलेगी. कानपुर सेंट्रल पर रात 2:25 बजे और प्रयागराज में सुबह 4:45 बजे पहुंचेगी. यहां पांच-पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी.

कितना हो सकता है टिकट का किराया

ट्रेन की बुकिंग 27 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है. हालांकि, ऑफिशियल किराया बुकिंग शुरू होने पर ही स्पष्ट होगा. रेलवे के अनुसार, थर्ड एसी का किराया 2,200 से 2,400 रुपये, सेकंड एसी का 3,000 से 3,200 रुपये और फर्स्ट एसी का 3,800 से 4,100 रुपये हो सकता है.

ये भी पढ़ें-रेलवे ने भोपाल भेल को दिया 80 वंदे भारत बनाने का मेगा ऑर्डर, 176 kmph होगी नई ट्रेनों की रफ्तार

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे. इनमें 11 थर्ड एसी, चार सेकंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच शामिल होगा. यात्रियों के लिए आरामदायक बर्थ, चार्जिंग पॉइंट, रीडिंग लाइट और टॉकबैक सिस्टम जैसी सुविधाएं होंगी. इसके अलावा वैक्यूम टॉयलेट, सेंसर से खुलने-बंद होने वाली दरवाजे और आधुनिक कपलिंग तकनीक भी सफर को अधिक आरामदायक बनाने में मदद करेगी.

Exit mobile version