Zomato Cash on Delivery: अगर आप जोमैटो से खाना ऑर्डर करते हैं और डिलीवरी के समय कैश में भुगतान करते हैं, तो अब आको हर ऑर्डर पर ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं. जोमैटो ने Cash on Delivery करने वाले ग्राहकों के लिए नया चार्ज शुरू किया है. कंपनी ने इसे Pay on Delivery Fee नाम दिया है. यह फीस सिर्फ उन्हीं ग्राहकों से लिया जाएगा, जो डिलीवरी के समय नकद पेमेंट करेंगे.
कंपनी का कहना है कि इस चार्ज का मकसद कैश लेन-देन से जुड़ी परेशानियों को कम करना और ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ाना है. अगर आप इस एक्स्ट्रा शुल्क से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं.
ऑनलाइन पेमेंट करें
जोमैटो से खाना ऑर्डर करते समय ऑनलाइन पेमेंट करना सबसे आसान तरीका है. आप UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पहले ही भुगतान कर सकते हैं. इससे Cash on Delivery से जुड़ा अतिरिक्त चार्ज देने से बच सकते हैं.
Zomato Gold का इस्तेमाल करें
अगर आप अक्सर जोमैटो से खाना मंगवाते हैं, तो Zomato Gold मेंबरशिप भी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. इससे कई रेस्टोरेंट पर फ्री डिलीवरी और दूसरी छूट मिलती है. हालांकि, Gold मेंबरशिप सीधे तौर पर Cash on Delivery Fee को खत्म नहीं करती.
Swiggy या ONDC से ऑर्डर करें
अगर आप कैश में ही भुगतान करना चाहते हैं, तो Swiggy या ONDC जैसे दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं. कई जगहों पर इन प्लेटफॉर्म के जरिए रेस्टोरेंट से खाना मंगवाने पर अलग-अलग ऑफर मिल जाते हैं. ONDC पर कुछ मामलों में खाना कम कीमत और कम डिलीवरी चार्ज में भी मिल सकता है.
ये भी पढ़ें-Analogue Paneer: अब Zomato पर नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, नियम तोड़ा तो रेस्टोरेंट पर होगी कार्रवाई
रेस्टोरेंट से सीधे ऑर्डर करें
आप अपने नजदीकी रेस्टोरेंट को सीधे फोन करके भी खाना मंगा सकते हैं. कई स्थानीय रेस्टोरेंट खुद होम डिलीवरी की सुविधा देते हैं और कैश पमेंट पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेते. इससे प्लेटफॉर्म फीस और Cash on Delivery चार्ज दोनों से बचने का मौका मिल सकता है.
