Vistaar NEWS

‘ऐसा कोई व्यवहार न करें…’, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- अगर BJP जीती तो…

akhilesh yadav

अखिलेश यादव (File Photo)

SP Cadre Warning Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को खास संदेश दिया है. इस दौरान उन्होंने अपील की है कि वे कुछ भी ऐसा काम न करें, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो और नुकसान पहुंचे. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा को लेकर सभी लोग तैयार रहें, क्योंकि हमारा लक्ष्य 2027 में सरकार बनाने का है. इसके लिए अभी से मेहनत करनी पड़ेगी.

अखिलेश यादव ने इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा मतदाता सूची में गड़बड़ी और सपा कार्यकर्ताओं के वोट कटवाने की कोशिश करती है. उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार की रक्षा के लिए 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश की जनता के हित के लिए जरूरी है. वोट के अधिकार को बचाने के लिए ही अगला विधानसभा चुनाव होगा.

कार्यकर्ताओं से की अपील

इस दौरान अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि सभी समाजवादी पार्टी के शुभचिंतक अनुशासन में रहें. अब चुनाव में काफी कम समय बचा है और सभी को गंभीरता से जुटना होगा. कोई भी ऐसा काम करने से बचें, जिसमें शिकायत का मौका मिले. पूरी ताकत चुनावी तैयारियां और संगठन को मजबूत करने में लगा दें. बूथ-बूथ तक सक्रिय रहें और विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्य करें.

ये भी पढ़ेंः ‘मैं सबकुछ सच बताना चाहती हूं…’, शिवा शर्मा की मौत के बाद फरार श्रद्धा दुबे ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर क्या कहा?

अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

भाजपा का निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर भाजपा फिर सत्ता पर आई तो बुलडोजर की राजनीति जारी रहेगी. अगर कोई पार्टी चुनाव में बेईमानी करती है, तो वह फर्जी वोट को ही अपनी ताकत समझने लगती है. अगर सपा की सत्ता में वापसी चाहते हैं, तो बूथों पर सतर्क रहें और किसी प्रकार की कोई ढिलाई न बरतें. यानी अब अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयारियां शुरू कर दी है. इस बार का विधानसभा चुनाव पिछली बार से ज्यादा रोचक और कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि अखिलेश यादव कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव लड़ सकते हैं.

Exit mobile version