‘मैं सबकुछ सच बताना चाहती हूं…’, शिवा शर्मा की मौत के बाद फरार श्रद्धा दुबे ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर क्या कहा?

Shraddha Dubey Video Statement: श्रद्धा दुबे ने जो वीडियो जारी किया है. उसमें श्रद्धा ने कहा कि वह फरार नहीं है. पुलिस के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना चाह रही है. इस दौरान उसने यह भी दावा किया कि शिवा की हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या है.
Shraddha Dubey video statement

शिवा शर्मा को धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का नया ऑडियो वायरल

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के करोड़पति बिजनेसमैन शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. श्रद्धा के ऊपर लगाए जा रहे आरोपों के बीच उसने चुप्पी तोड़ी है और वीडियो जारी कर पुलिस के सामने बयान देने की इच्छा जताई है. श्रद्धा के ऊपर शिवा शर्मा की मौत का भी आरोप है. जिसके बाद पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम रख दिया है, लेकिन घटना के बाद से ही श्रद्धा फरार चल रही है. जानें श्रद्धा ने क्या कहा?

श्रद्धा दुबे ने जो वीडियो जारी किया है. उसमें श्रद्धा ने कहा कि वह फरार नहीं है. पुलिस के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना चाह रही है. इस दौरान उसने यह भी दावा किया कि शिवा की हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या है. इस दौरान श्रद्धा अपने संबंधों को लेकर भी बात की.

पुलिस को सच बताना चाहती हूंः श्रद्धा

श्रद्धा दुबे ने कहा कि मेरा नाम नेताओं और अधिकारियों के साथ न जोड़ा जाए. किसी प्रकार की अफवाहें न फैलाएं और न ही बिना किसी आधार के किसी ने साथ नाम जोड़ दें. कई ऐसे अधिकारी और नेता हैं, जिनसे बेवजह मेरे संबंध जोड़े जा रहे हैं. मेरा किसी से कोई निजी संबंध नहीं है. उन्होंने आगे बताया कि मैं खुद पुलिस को सच बताना चाहती हूं.

श्रद्धा ने आगे बताया कि इस घटना के बाद वह फिलहाल शारीरिक रूप से ठीक नहीं है. अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर पुलिस के सामने सफाई देना चाहती हैं.

ये भी पढ़ेंः महंगी शराब, स्कॉर्पियो और विदेशी सिगरेट…करोड़पति बिजनेसमैन की मौत के बाद सुर्खियों में श्रद्धा दुबे की लग्जरी लाइफस्टाइल

बता दें, शिवा शर्मा की मौत के बाद उनकी मां ने श्रद्धा दुबे समेत 5 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है. घटना के बाद से श्रद्धा दुबे फरार चल रही है. इसी बीच आज श्रद्धा ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें