अख‍िलेश कैसे ले पाएंगे ब्राह्मण वोट? पहले P को पंड‍ित बताया अब पोस्‍टर में ये क्या बता द‍िया?

Akhilesh Yadav Brahmin Vote Strategy: अखिलेश यादव की ब्राह्मण वोट बैंक अपने पाले में लाने की रणनीति फिलहाल काम करती नजर नहीं आ रही है. एक तरफ जहां वह पंडितों को अपने पाले में लाने की कोशिशें कर रहे हैं. तो, वहीं दूसरी तरफ एक पोस्टर उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेरता नजर आ रहा है. 
अख‍िलेश के इस पोस्‍टर पर मच गया बवाल

अख‍िलेश के इस पोस्‍टर पर मच गया बवाल

Akhilesh Yadav Brahmin Vote: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटों को अपने पाले में लाने के लिए तमाम तरह की कवायतें चल रही हैं. बीजेपी हो या सपा या फ‍िर कांग्रेस इस कवायत में कोई पीछे नहीं है. अखिलेश यादव ने पहले अपने पीडीए वाले फार्मूले में P को पंड‍ित बताकर ब्राह्मणों को अपना बनाने की कोशिश की थी. लेकिन, अब सपा दफ्तर के बाहर लगे एक पोस्टर में उन्‍हीं ब्राह्मणों को चोर बताया गया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस रवैये से अखिलेश ब्राह्मण वोट मिल पाएगा?

उत्तर प्रदेश समेत देश के कुछ इलाकों से ब्राह्मण समाज ने सत्ताधारी बीजेपी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. जैसे ही यह नाराजगी दिखाई दी. वैसे ही तमाम विपक्षी दलों ने इस वर्ग को अपने साथ आने के हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए. कोई ब्राह्मणों को सत्ता में उचित भागीदारी देने का प्रलोभन दे रहे हैं. तो किसी को PDA वाले सपा को P में पंडित नजर आने लगे.

वैसे तो ऐसा कहा जाता है कि ब्राह्मण समाज हमेशा से ही बीजेपी का वोटर रहा है. लेकिन फिलहाल छिटका नजर आ रहा है. ऐसे में अखिलेश के ताजा पोस्ट के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या चढ़ावे के नाम पर एक पूरी बिरादरी को कटघरे में ले जाना ठीक है?

सपा ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर में क्‍या दिखा?

लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर लगे एक पोस्टर ने वहां से गुजरने वाले हर किसी राहगीर का ध्यान अपनी तरफ खींचा. इस पोस्ट में भगवान श्रीराम अत्यधिक क्रोधित मुद्रा में हाथ में धनुष-बाण लिए दिखते हैं. उनके सामने पुजारी जैसी वेशभूषा में कुछ लोग हाथ जोड़े खड़े हैं. मतलब यह कि पोस्टर में यह दिखाने की कोशिश की गई पुजारी जैसी वेशभूषा वाले लोगों ने ही राम मंदिर के चंदे में सेंध लगाई है. भले ही उस पोस्ट में किसी का नाम नहीं था. लेक‍िन, इशारों ही इशारों में अखिलेश की समाजवादी पार्टी ने पूरे एक वर्ग को ही निशाना बना लिया.

बीजेपी ने पोस्टर को बताया ब्राह्मण समाज का अपमान

सपा के ऑफिस में लगे इस पोस्ट को लेकर बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर पलटवार किया है. बीजेपी ने इसे सीधे तौर पर ‘ब्राह्मण समाज का अपमान’ और ‘मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति’ का हिस्सा करार दे दिया. यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा पर पलटवार करते हुए कहा- ‘समाजवादी पार्टी लगातार सनातन समाज का अपमान कर रही है और चुनावी मौसम आते ही ऐसे ‘सीजनल’ नेता मैदान में कूद पड़े हैं.’

कैसे सधेगा पूरा मामला?

अखिलेश के लिए एक वर्ग को साधना इस समय सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो जिस राह पर चल रहे हैं, उसमें जोखिम बहुत बड़ा है. क्योंकि समुदाय को भी साधना है और चंदा चोरी का मुद्दा भी उठाना है.बस इसमें एक चूक हो जाती है कि वह इस चोरी के लिए एक बिरादरी को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी में हो गई बगावत! मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाया CJP-D गुट, दीपके को लेकर क्या कहा?

ज़रूर पढ़ें