Vistaar NEWS

माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों का आशियाना, योगी सरकार बनाएगी 602 फ्लैट्स

Atiq Ahmed Land Housing

माफिया अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना

602 Flats on Atiq Land: उत्तर प्रदेश में एक समय ऐसा था. जब माफिया अतीक अहमद की तूती बोलती थी. वह जिसकी जमीन पर चाहता था. कब्जा कर लेता था. लेकिन आज समय बिल्कुल बदल गया है. योगी सरकार ने प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे वाली करीब 1 हेक्टेयर जमीन को छुड़ाया और उसमें गरीबों के लिए आशियाना बनाया जा रहा है. कसारी-मसारी इलाके में मौजूद इस जमीन पर 602 फ्लैट बनाए जाएंगे.

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार से पहले बाहुबलियों का बोलबाला था. लेकिन जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई. लगातार बाहुबलियों पर नकेल कसती रही. यही वजह रही कि कई बाहुबलियों ने सरकार के आगे सरेंडर कर दिया तो कई मुठभेड़ में मारे गए. जो बचे भी हैं, तो बिल्कुल शांत हो गए हैं, ताकि सरकार उनपर कोई कार्रवाई न करे.

सरकार बनाएगी 602 फ्लैट्स

प्रयागराज के कसारी-मसारी इलाके में मौजूद जमीन को अतीक अहमद से मुक्त कराया गया है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के मुताबिक, करीब एक हेक्टेयर जमीन पर बनने वाली इस परियोजना को रेरा में पंजीकरण भी मिल चुका है. जमीन पर पद्मलोक आवासीय परियोजना के तहत गरीबों के लिए फ्लैट बनाए जा रहे हैं. इसके लिए आज भूमि पूजन भी कर लिया गया है.

ये भी पढ़ेंः ‘दूसरे की बारात में कब तक सहबाला बनेंगे?’ योगी के मंत्री ने अखिलेश को बताया राहुल गांधी का ‘पिछलग्गू’

दबदबे वाले स्थान पर बनेगा गरीबों का आशियानाः BJP MLA

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तह इन फ्लैटों के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबियां भी सौंपी जाएंगी. भाजपा विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि जो इलाका कभी दबदबे के लिए जाना जाता था. आज वहां गरीबों के लिए सपने तैयार हो रहे हैं. गरीबों के आशियाने का रास्ता साफ हो गया है. यह सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभव है.

Exit mobile version