UP News: ‘वो मजाक था ज्यादा बोलेगी तो टुकड़े करके फ्रिज में भर दूंगा’, शादी के 2 दिन बाद बोला मुस्लिम युवक
पीड़िता की तस्वीर
UP News: यूपी के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम बताकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे शादी भी रचा ली. इसके बाद वह धर्म परिवर्तन करने के दवाब बनाने लगा. बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता शुक्रवार को SSP कार्यालय पहुंची और आरोपी युवक व उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में लगाया आरोप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में मुस्लिम युवक पर आरोप लगाया है कि पहले युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे प्रेम संबंध बनाए और जब शादी हो गई तो उसकी असली पहचान सामने आई. पीड़िता का आरोप है कि 2023 में वह गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थी. यहीं पर उसकी मुलाकात एक युवक से हुई जिसने अपना नाम राज गुप्ता बताया.
सबसे चौंकाने वाली बात
सबसे चौंकाने वाली बात तो युवक ने बताया कि वो इंजीनियर है और हिंदू रिती-रिवाजों का पालन करता है. आरोप है कि मार्च 2024 में युवक बरेली आया और शादी का झांसा देकर उसे रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती गर्भवती हो तो वह उसे गुरूग्राम ले गया और गर्भपात कराने का दवाब बनाने लगा. पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने मंदिर में हिंदू रीती-रिवाजों के अनुसार शादी कर ली.
शादी में दोनों पक्षों के लोग हुए शामिल
शादी में दोनों पक्षों के कुछ लोग शामिल हुए और वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाले गए. लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी का भाई दोनों को गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित फ्लैट में ले गया, जहां युवती को बताया गया कि शादी केवल मजाक थी. युवती का कहना है कि आरोपी कई बार उसके कमरे पर पहुंचकर मारपीट कर चुका है और जान से मारने की धमकी भी देता रहा. कय्यूम ने उससे कहा कि अगर ज्यादा बोली तो टुकड़े करके फ्रीज में भर दूंगा
पुलिस की जांच में पता कि आरोपी का असली नाम कय्यूम है. पुलिस ने इस मामले को भंगीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: ‘आपके राजनीतिक फैसले की हो रही आलोचना…’, राघव चड्ढा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी