Vistaar NEWS

120 की स्पीड में BJP विधायक के फॉर्च्यूनर का टायर फटा, 200 मीटर तक फिसली कार, Video

MLA Chandrapal Singh Lodhi Fortuner Accident Video

MLA चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर कार एक्सीडेंट का वीडियो

MLA Chandrapal Singh Lodhi Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की डिबाई सीट से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी का एक्सीडेंट हो गया है. यह घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है. जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि उनकी कार का अगला टायर अचानक फट गया, जिसकी वजह से कार बेकाबू हो गई और करीब 100 मीटर तक फिसलते हुए पोल से टकरा गई. देखें वीडियो…

जानकारी के अनुसार, जब गंगा एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा हुआ तो उस दौरान फॉर्च्यूनर की स्पीड करीब 120 किमी प्रति घंटे रही. स्पीड से चल रही कार का अचानक ड्राइविंग सीट की तरफ का टायर फट गया. जिसकी वजह से ड्राइवर के हाथ से गाड़ी का नियंत्रण टूट गया. कार तेजी से फिसलते हुए डिवाइडर पर चढ़कर करीब 200 मीटर आगे पहुंच गई. इस दौरान एक पोल से टकराने के बाद रुकी. हादसा इतना भीषण था कि कार का पिछला भाग चकनाचूर हो गया.

हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने विधायक और कार में सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. विधायक और उनके साथ सभी घायलों का दिल्ली एम्स में इलाज जारी है. फिलहाल, अब विधायक की हालत सामान्य बताई जा रही है.

ये भी पढ़ेंः ‘सांसद जी, आप बसपा जॉइन कर लिए क्या?’ रवि किशन से बीजेपी पार्षद की तीखी बहस, Video

लखनऊ से लौटते वक्त हुआ हादसा

भाजपा बिधायक के छोटे भाई केसरी सिंह ने बताया कि विधायक लखनऊ से लौट रहे थे. इस दौरान बारिश में जलभराव की वजह से गाड़ी फिसल गई और जाकर पोल से टकरा गई. जिसमें विधायक चंद्रपाल सिंह, उनके गनर अमित और ड्राइवर नत्थू सिंह को चोट आई है. फिलहाल, अब सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं.

Exit mobile version