120 की स्पीड में BJP विधायक के फॉर्च्यूनर का टायर फटा, 200 मीटर तक फिसली कार, Video
MLA चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर कार एक्सीडेंट का वीडियो
MLA Chandrapal Singh Lodhi Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की डिबाई सीट से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी का एक्सीडेंट हो गया है. यह घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है. जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि उनकी कार का अगला टायर अचानक फट गया, जिसकी वजह से कार बेकाबू हो गई और करीब 100 मीटर तक फिसलते हुए पोल से टकरा गई. देखें वीडियो…
जानकारी के अनुसार, जब गंगा एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा हुआ तो उस दौरान फॉर्च्यूनर की स्पीड करीब 120 किमी प्रति घंटे रही. स्पीड से चल रही कार का अचानक ड्राइविंग सीट की तरफ का टायर फट गया. जिसकी वजह से ड्राइवर के हाथ से गाड़ी का नियंत्रण टूट गया. कार तेजी से फिसलते हुए डिवाइडर पर चढ़कर करीब 200 मीटर आगे पहुंच गई. इस दौरान एक पोल से टकराने के बाद रुकी. हादसा इतना भीषण था कि कार का पिछला भाग चकनाचूर हो गया.
BJP विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी सड़क हादसे में घायल, दिल्ली AIIMS में इलाज जारी
— Vistaar News (@VistaarNews) September 27, 2026
◆ गंगा एक्सप्रेसवे पर टायर फटने के बाद बेकाबू हुई फॉर्च्यूनर#ChandrapalSinghLodhi #Bulandshahr #UttarPradesh #BJPMLA pic.twitter.com/ki92AqM3S3
अपडेट किया जा रहा है…