राम मंदिर चढ़ावा चोरी से खरीदी गई कार बरामद, 10 लाख के जेवर भी मिले; रिश्तेदारों के 30 अकाउंट फ्रीज किए

तीनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को 40 घंटे की रिमांड पर लिया है. गुरुवार को सुबह तड़के ही पुलिस ने आरोपियों निशानदेही पर छापा मारा और कार, सोने के जेवर और अन्य सामान बरामद किए.
Ayodhya Ram Mandir (File Photo)

अयोध्या राम मंदिर(File Photo)

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में लगातार कार्रवाई जारी है. आरोपियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है. मामले में तीनों आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, उसका जीजा लव कुश मिश्रा और करुणेश पांडे की निशानदेही पर पुलिस ने कई सामान बरामद किए हैं. इनमें चोरी के पैसों से खरीदी गई स्विफ्ट कार, सोने की चेन और बाली और 2 लाख कैश बरामद किया है. बरामद किए गए जेवर की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है.

अनुकल्प मिश्रा की निशानदेही पर कार बरामद

पुलिस ने तीनों आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा और करुणेश पांडे को 40 घंटे की रिमांड पर लिया है. अनुकल्प मिश्रा की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पैतृक गांव से स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है. जानकारी के मुताबिक ये कार अनुकल्प मिश्रा के पिता रविंद्र कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है. कार को गोरखपुर से खरीदा गया था और इसका रजिस्ट्रेशन(UP 42 BZ 5222) अयोध्या से करवाया गया है. बताया जा रहा है कि इस कार को चढ़ावा चोरी के पैसों से खरीदा गया था.

30 रिश्तेदारों के खाते फ्रीज किए

तीनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को 40 घंटे की रिमांड पर लिया है. गुरुवार को सुबह तड़के ही पुलिस ने आरोपियों निशानदेही पर छापा मारा और कार, सोने के जेवर और अन्य सामान बरामद किए. इस दौरान तीनों आरोपियों के खातों की भी जांच की गई. पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी चढ़ावा चोरी का पैसा पहले अपने रिश्तेदारों और परिचितों के खाते में ट्रांसफर करते थे. इसके बाद फिर उनसे ले लेते थे. पुलिस ने जब इन खातों की जांच की तो इसमें सामान्य रूप से ज्यादा ट्रांजेक्शन का पता चला. आरोपियों के पास से मंदिर के नाम पर फर्जी रसीदें भी मिली हैं.

आरोपियों की रिमांड गुरुवार रात 11 बजे खत्म हो रही थी. लेकिन पुलिस ने इसके पहले ही तीनों आरोपियों को जेल में वापस भेज दिया.

ये भी पढे़ं: ‘हूजूर, जिंदा है वो…’, भरी अदालत में खुली दारोगा की पोल, आरोपी को बताया था मृत, कोर्ट ने लताड़ा

ज़रूर पढ़ें