Vistaar NEWS

‘सीना ठोककर कहता हूं, हराकर नहीं भेजा तो…’, सीएम योगी को नगीना सांसद की खुली चुनौती

Chandra Shekhar Azad On CM Yogi

सीएम योगी को नगीना सांसद की खुली चुनौती

Chandra Shekhar Azad On CM Yogi: आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी को खुली चुनौती दी है. उन्होंने दावा कि सीएम बिजनौर की किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें. उन्हें हरा देंगे. अगर नहीं हरा पाया तो राजनीति छोड़ देंगे. हालांकि, चंद्रशेखर के इस बयान को लेकर अभी तक भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन चंद्रशेखर के इस बयान से बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.

सीएम योगी को खुली चुनौती

सीएम योगी को चुनौती देते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मैं उनके गृह जनपद पर उनकी घोषित सीट गोरखपुर पर उनके सामने जाकर लड़ा था. मैं ऐलान करके कहता हूं कि बिजनौर जिले में 2 रिजर्व है 6 जनरल सीट हैं. सीना ठोककर किसी भी सीट पर आ जाएं. उन्हें हराकर नहीं भेजा तो यूपी छोड़ देंगे. उनके 4 विधायक हैं. कहीं से भी आ जाएं.

चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप

नगीना सांसद ने यह बयान यूपी के अमरोहा में दिया. जहां सीएम योगी को सीधा चैलेंज करते हुए चुनाव लड़ने को कहा और पिछले चुनाव का भी जिक्र किया. सांसद ने बताया कि पिछली बार उनके घर जाकर चुनाव लड़ा था. इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत दोनों चुनाव आयुक्तों के इस्तीफे की मांग करते हुए वोट चोरी का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ेंः PDA सम्मेलन में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश यादव, यूपी चुनाव से पहले कन्नौज की पूरी जिला इकाई कर दी भंग

पिछले चुनाव में हो गई जमानत जब्त

बता दें, चंद्रशेखर आजाद यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं. उनकी पहचान दलित नेता के रूप में है. चंद्रशेखर जिस पिछले चुनाव की बात कर रहे हैं. उस चुनाव में चंद्रशेखर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर सीट से चुनाव लड़े थे. जिसमें सीएम योगी को 1,65,499 वोट मिले थे, जबकि चंद्रशेखर को केवल 7,640 वोट मिले थे और उनकी जमानत जब्त हो गई थी. एक बार फिर चंद्रशेखर ने सीएम योगी को चुनौती दी है.

Exit mobile version