CM Yogi On SIR Controversy: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को लखनऊ में ECI-SIR विवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. जिसमें उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक फायदे के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. जनता उन्हें नकार दे रही है तो चुनाव आयोग और EVM को दोष देते हैं. यहां पढ़ें सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी ने ECI-SIR विवाद को लेकर कहा, अगर जनता उन्हें उनके भ्रष्टाचार, वित्तीय गड़बड़ियों, गलत नीतियों और अराजक हरकतों के कारण नकार देती है, तो चुनाव आयोग या EVM को दोष देना कहां तक सही है? विपक्षी दल चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं. सभी जानते हैं कि चाहे कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी हो, RJD हो या कोई अन्य विपक्षी दल अगर वे चुनाव जीतते हैं, तो इसका श्रेय वे अपनी मेहनत को देते हैं और अगर हार गए तो चुनाव आयोग और EVM को दोष देने लगते हैं.
#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, "The approach of the Congress and opposition parties has always been to be a part of every conspiracy to harm the constitutional institutions of India and weaken the democratic values for their political… pic.twitter.com/zoTk6tfrPR
— ANI (@ANI) September 27, 2026
इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि उन्होंने कैम्ब्रिज में भारत की न्यायपालिका पर भी सवाल उठाए. भारतीय न्यायिक व्यवस्था की निष्पक्षता पर शक करने की कोशिश की. उन्होंने तो 2019 में राफेल मामले पर CAG की टिप्पणियों पर भी सवाल उठाए थे. फिर EVM का मामला है. EVM वही मशीनें हैं, जिनकी वजह से केंद्र और कई राज्यों में कांग्रेस की सरकारें बनीं. EVM को ‘ब्लैक बॉक्स’ कहना और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर शक करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
ये भी पढ़ेंः ‘सांसद जी, आप बसपा जॉइन कर लिए क्या?’ रवि किशन से बीजेपी पार्षद की तीखी बहस, Video
SIR को लेकर विपक्ष फैला रहा भ्रमः सीएम योगी
सीएम योगी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) को लेकर भी विपक्षी दलों के द्वारा भ्रम लगातार फैलाया जा रहा है. मौजूदा SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, RJD और दूसरी पार्टियों का हंगामा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. हैरानी की बात है कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी और UPA गठबंधन से जुड़े अन्य दलों के मौजूदा काम और बयान बेहद गैर-जिम्मेदाराना हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने वाले हैं.
