Vistaar NEWS

‘ये अनुशासनहीनता है, हंसी का पात्र न बनें…’, सीएम योगी ने ड्यूटी के दौरान रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों को दी नसीहत

CM Yogi

सीएम योगी

Yogi Adityanath Strict Message: उत्तर प्रदेश सरकार कई बार ड्यूटी के दौरान रील बनाने वालों पर कार्रवाई की बात कह चुकी है. रील बनाने को लेकर सीएम योगी भी काफी सख्त हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों को लेकर चेतावनी देते हुए कहा, अपने कार्य को गंभीरता और सतर्कता से करना चाहिए ताकि कोई सिस्टम पर उंगली नहीं उठा सके.

सीएम योगी आज बुधवार, 17 जून को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को रील बनाने को लेकर नसीहत दे दी. उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान हमें अपने काम के प्रति गंभीर रहना होगा. ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे अनावश्यक तौर पर हंसी के पात्र बन जाएं.

ये अनुशासनहीनता हैः सीएम योगी

उन्होंने कहा, अक्सर देखने को मिलता है कि ड्यूटी के दौरान बहुत से लोग रील बनाते रहते हैं, जो अनुशासनहीनता का एक पार्ट है. हमें ड्यूटी के दौरान रील बनाने से बचना होगा और ड्यूटी के प्रति सजग रहना होगा. जिस कार्य के लिए हमारी ड्यूटी लगाई गई है. उसके प्रति सतर्कता और गंभीरता भी होनी चाहिए.

ये भी पढ़ेंः ‘माफिया’ का सफाया मेरा सबसे प्रिय विषय, लखनऊ में बोले CM योगी

गंभीर नहीं रहने पर सिस्टम पर उंगली उठाते हैं लोग

सीएम योगी ने कहा कि हमें अनावश्यक हंसी के पात्र बनने से बचना चाहिए. अगर हम अपने कार्यों के प्रति सतर्क और गंभीर नहीं रहते हैं, तो लोग सिस्टम पर उंगली उठाने लग जाते हैं. बता दें, यह कोई पहली बार नहीं जब ड्यूटी के दौरान रील बनाने को लेकर सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों को चेताया है. इससे पहले भी कई बार रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी जा चुकी है.

Exit mobile version