UP चुनाव को लेकर क्‍या है CJP की असली रणनीति? प्रभारी बनाने के पीछे की जान लीजिए वजह

UP Assembly Election 2027: कॉकरोच जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में कई प्रभारी तैनात किए हैं. जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या आने वाले चुनाव में सीजेपी मैदान में उतरेगी. तो इसका जवाब खुद पार्टी के नेताओं ने ही दे दिया है.
Cockroach Janta Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता

Cockroach Janta Party: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ महीनों के भीतर चुनाव होने वाले हैं. इन चुनावों को तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. कई राजनीतिक दल अभी सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत कर रहे हैं. तो वहीं कुछ ने अपने उम्मीदवार घोषित तक कर द‍िए हैं. इन सब के बीच अब कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा भी हो रही है. क्योंकि हाल ही में यूपी समेत 10 राज्यों में प्रभारी तैनात किए हैं. सबसे ज्यादा प्रभारी यूपी में ही तैनात किए गए हैं.

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रभारी तैनात होने के बाद अब सवाल उठता है. क्या सीजेपी चुनाव लड़ेगी? तो इसका जवाब पार्टी पहले ही दे चुकी है कि वह खुद को राजनीतिक दल के तौर पर स्थापित नहीं करेगी. तो फिर सवाल उठता तो आखिर करेगी क्या?

उत्तर प्रदेश को लेकर सीधा सा जवाब है. कि वह प्रेशर पॉलिटिक्स करेगी. मतलब यह कि जिन भी दलों ने जो वादे किए थे. वो वादे पूरे हुए हैं या नहीं. अगर नहीं तो इन्‍हीं को मुद्दा बनाकर चुनाव में घेरने का काम करेगी. पार्टी के तीनों मुख्य सदस्य, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास ने भी तत्काल पॉलिटिक्स में आने की बात से मना कर दिया है.

उत्तर प्रदेश में सीजेपी ने उतारी टीम

कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘उत्तर प्रदेश स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमेटी’ में 16 प्रभारी उतारे हैं. इनमें आकाश भडाना, अनुज भडाना, दानिश रज़िक, धीरज पासवान, गजेंद्र सिंह, गजेंद्र गुज्जर, मधु किरन, प्रेमपाल सिंह, राहुल चौरसिया, साजिया खान, श्रीकांत, शुभम वर्मा, सुशोभित जयंत, तुरणी कुमार, उदयकांत और विकास चौरसिया के नाम शामिल हैं.

किन मुद्दों पर होगा सीजेपी का फोकस

कुल मिलाकर सीजेपी अब यूपी में बीजेपी सरकार को निशाने पर लेने वाली है. क्योंकि दो बार से बीजेपी की ही सरकार है. कइ वादे ऐसे हैं जो आज तक पूरे नहीं हुए हैं. आने वाले दिनों में इन्‍हीं को लेकर सियासत देखने को मिल सकती है. देखना होगा कि बीजेपी समेत तमाम राजनीतिक दलों के सामने सीजेपी कितनी बड़ी मुसीबत बन सकती है. या फिर इसका कोई असर होता भी या नहीं. ये तो आने वाला चुनाव ही बताएगा.  

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें