Vistaar NEWS

अमेरिकी हमले में देवरिया के शिवानंद चौरसिया की मौत, ओमान से भारत आने वाले जहाज में थे सवार

US Attack Deoria Shivanand Chaurasia Death

अमेरिकी हमले में शिवानंद चौरसिया की मौत

रिपोर्ट-अमित मणि त्रिपाठी

Shivanand Chaurasia Was Present on Ship: होर्मुज में अमेरिका ने एक भारतीय जहाज पर हमला कर दिया. जिसमें 28 क्रू सदस्य मौजूद रहे. इसमें 24 भारतीय नागरिक शामिल थे. हमले के बाद 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीन भारतीय नाविक लापता हो गए थे. जिसमें आज तीनों की मौत की पुष्टि हुई है. मृतकों में एक उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के रहने वाले हैं. अमेरिकी हमले के बाद से ही लापता थे, जिसकी मौत की आज पुष्टि हो गई है.

देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया के बारे में भारतीय दूतावास ने परिजनों को जानकारी दी थी, कि हमले के बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है. बमबारी में उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है. लेकिन गुरुवार की सुबह फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने शिवानंद चौरसिया की मौत की पुष्टि कर दी.

होर्मुज के पास जहाज पर हुआ था अमेरिका हमला

जानकारी के मुताबिक शिवानंद चौरसिया ओमान से भारत जहाज लेकर आ रहे थे. इसी दौरान होर्मुज क्षेत्र के पास हुए हमले के बाद उनका संपर्क टूट गया. हमले के बाद से शिवानंद चौरसिया लापता हो गए और उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई. इस हादसे में शिवानंद चौरसिया के साथ ही आदित्य शर्मा और पटनाला सुरेश की मौत हुई है.

ये भी पढ़ेंः सहारनपुर में भाई ने छीना सुहाग? परीक्षा देने पहुंची युवती के पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठा था परिवार

भारतीय दूतावास द्वारा परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे शिवानंद की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे. लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था. प्रशासन ने परिवार को मौत की जानकारी दे दी है. शिवानंद की मौत की सूचना के बाद देवरिया जनपद में शोक की लहर छा गई.

Exit mobile version