Youth Reaches Fatehpur Lover House: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक प्रेमी आशिक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया. लेकिन जब वह प्रेमिका के गांव पहुंचा, तो वह गायब रही. कई घंटों तक प्रेमिका के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन उससे मुलाकात नहीं हो पाई. इस दौरान प्रेमिका के घर वालों ने भी उसे देख लिया और खूब समझाने का प्रयास किया कि तुम चले जाओ, लेकिन वह नहीं माना. इस दौरान प्रेमिका के घरवालों ने उसे पकड़कर रूम के अंदर बंद कर दिया. जब रूम खोलकर देखा गया, तो वह मृत पाया गया. जानें क्या है पूरा मामला.
आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्रेमी-प्रेमिका के मिलन का नया जरिया हो गया है. कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां इंस्टाग्राम से ही बातचीत की शुरुआत हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. यहां भी ठीक ऐसा ही मामला हुआ. जहां फतेहपुर की रहने वाली एक युवती का आंबेडकरनगर के रहने वाले एक युवक से करीब 1 साल पहले इंस्टाग्राम पर परिचय हुआ था. जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया.
प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी युवक
जब दोनों के बीच प्रेम-संबंध ज्यादा ही बढ़ गए, तो एक दिन अकमल आंबेडकरनगर से सीधे फतेहपुर युवती से मिलने पहुंच गया. लेकिन जब वह फतेहपुर पहुंचा तो हैरान रह गया. क्योंकि यहां उसकी प्रेमिका से मुलाकात नहीं हो पाई. पता चला कि युवती अपने मामा के यहां बांदा चली गई. जिसके बाद अकमल उससे मुलाकात के लिए घंटों इंतजार करता रहा. इसी दौरान युवती के परिजनों ने अकमल को पकड़ लिया और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ.
ये भी पढ़ेंः ‘मिठाई खानी है…’, दुकान पर खरीदता रह गया पति, शादी के 5वें दिन ही दुल्हन गहने और नकदी लेकर फरार
पुलिस जांच में जुटी
इसके बाद युवती के परिजनों ने उसे एक रूम के अंदर बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब रूम खोलकर देखा तो हैरान रह गई, क्योंकि अकमल की मौत हो चुकी थी. फिलहाल, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर अकमल की मौत कैसे हुई. प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि अकमल ने आत्महत्या कर ली है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. पोर्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि आखिर अकमल की मौत कैसे हुई.
