Five Children Mother Love Story: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 20 साल का युवक अपनी ही सास पर फिदा हो गया. साथ रहने की जिद पर अड़ गया. इस दौरान सास भी युवक के साथ रहने के फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं है. सास और दामाद के इस प्रेम-प्रसंग ने परिवार के बीच विवाद खड़ा कर दिया है. युवक का कहना है कि मैं शादी से इन्हीं से करूंगा, अगर मेरी पत्नी को साथ रहना है तो वह भी रहे. यह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई, क्योंकि सास के 5 बच्चे भी हैं. जानें पूरा मामला.
दरअसल, एक शादीशुदा युवक अपनी ही सास के साथ शादी करने बेताब है. युवक की भी शादी हो चुकी है और जिस महिला से वह शादी करना चाहता है. वह भी शादीशुदा है और 5 बच्चों की मां है. दोनों के प्रेम-प्रसंग ने हर किसी को हैरान कर दिया. दोनों की शादी करने की जिद ने इस मामले को पुलिस तक पहुंचा दिया.
सास के साथ ही रहना चाहता है दामाद
पुलिस ने जब सास-दामाद से पूछताछ की तो दोनों ने खुलकर कहा कि हम शादी करना चाहते हैं. पुलिस ने उन्हें खूब समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पर कोई असर नहीं पड़ा. दोनों ने एक ही बात दोहराई कि हम साथ ही रहना चाहते हैं.
जब पुलिस ने महिला से पूछा कि आपके इस फैसले का बच्चों का क्या असर पड़ेगा? आपकी बेटी का क्या होगा, जिसकी शादी कर चुकी हैं, तो इस दौरान युवक ने कहा कि मैं सास के साथ रहना चाहता हूं, अगर मेरी पत्नी भी साथ रहना चाहे तो रह सकती है. अगर वह नहीं रहना चाहती तो जहां मन हो जाए.
2 साल पहले महिला के पति की मौत
युवक ने अपने साथ सास के सभी बच्चों को भी रखने का वादा किया है. युवक के बताए अनुसार, महिला के पति की मौत 2 साल पहले हो चुकी है. पिछले एक-दो महीने से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं, जिसके बाद साथ रहने का फैसला किया गया.
ये भी पढ़ेंः 12 साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में 4 आरोपियों को हुई उम्रकैद, 82 हजार रुपये जुर्माना
पुलिस ने भेजा घर
हालांकि, परिवार के लोगों इस शादी का विरोध किया है, लेकिन सास-दामाद किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं. फिलहाल, पुलिस ने दोनों को समझाकर अभी घर भेज दिया है. अब देखना यह होगा कि क्या दोनों अब भी शादी करेंगे या फिर पुलिस की बात मान लेंगे.
