Vistaar NEWS

‘शादी से संतुष्ट नहीं हूं…’, शादी के 4 दिन बाद ही मुकरा दूल्हा, बोला- दहेज दो तब ले जाऊंगा

Groom Dowry Demand Marriage in Kannauj

शादी के 4 दिन बाद ही मुकरा दूल्हा, बोला- दहेज दो तब ले जाऊंगा

Groom Refuses Bride After 4 Days: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने वाला दूल्हा अपनी दुल्हन को 4 दिन बाद ही मायके छोड़कर चला गया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति ने शादी के बाद 1 लाख रुपए दहेज और बाइक की मांग करने लगा. इसकी शिकायत पुलिस से दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. हालांकि अब कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जानें क्या है पूरा मामला.

कन्नौज के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पंचम पुरवा गांव की रहने वाली शीतला देवी का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ठठिया थाना क्षेत्र के मुचुआपुर उमरान निवासी देवेंद्र के साथ हुआ था. लेकिन 4 दिनों बाद ही पति देवेंद्र ने यह कहते हुए पत्नी को मायके छोड़ आया कि वह शादी से संतुष्ट नहीं है और दोबारा बारात लेकर आएगा.

दहेज की मांग के बाद शुरू हुआ था विवाद

वहीं पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया कि पति देवेंद्र 1 लाख रुपए नकदी और मोटरसाइकिल मांग रहा है. उसका कहना है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी. तब तक अपने घर नहीं ले जाएगा. दहेज मिलने के बाद दोबारा बारात लेकर आएगा और विदाई कराएगा. हालांकि, इस दौरान पति देवेंद्र को मनाने के लिए लोगों ने खूब प्रयास किया, लेकिन आरोपी पति ने एक नहीं मानी.

ये भी पढ़ेंः ‘जनसंख्या बढ़ रही है, सरकार की…,’ मुजफ्फरनगर में 5 मौतों के बाद बोले योगी के मंत्री

कोर्ट के आदेश पर हुई FIR दर्ज

जब मामला नहीं सुलझा तो पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. लेकिन यहां भी सुनवाई नहीं हुई. जब पीड़िता की कहीं सुनवाई नहीं हुई, तो उसने सीधे न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Exit mobile version