Vistaar NEWS

‘ये मजदूर का हाथ है कातिया…’, कलेक्ट्रेट कार्यालय में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा युवक, बोला- किसी न किसी को भगत सिंह बनना पड़ेगा

Lakhimpur Collectorate Axe Incident

लखीमपुर कलेक्ट्रेट में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा फरियादी

Youth Reaches With Axe: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी उस वक्त हड़कंप मच गया. जब कलेक्ट्रेट परिसर में एक युवक हाथ में कुल्हाड़ी लिए परिसर के अंदर घुस गया. यह देखकर सब हैरान रह गए. इस दौरान कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे युवक ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए काफी देर तक प्रदर्शन किया. किसी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. जानें क्या है पूरा मामला.

जानकारी के अनुसार, सिंगाही थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव के रहने वाले राम सिंह का पड़ोसियों से जमीनी विवाद चल रहा है. जिसकी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए. लेकिन इस दौरान राम सिंह का अंदाज देखते ही सब हैरान रह गए. क्योंकि राम सिंह अपने साथ प्रार्थनापत्र के साथ ही कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गए. इस दौरान अधिकारियों को चेतावनी भी दी.

किसी न किसी को भगत सिंह बनना पडे़गा: राम सिंह

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे राम सिंह ‘घायल’ मूवी की तरह अधिकारियों को चेतावनी दी. इस दौरान राम सिंह के एक हाथ में प्रार्थना पत्र और दूसरे हाथ में कुल्हाड़ी दिखाई दे रही है. राम सिंह यह बोलते सुनाई दे रहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसने कुल्हाड़ी उठाई है. उसका कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी न किसी को भगत सिंह बनना पडे़गा.

ये भी पढ़ेंः 18 साल की युवती, 42 साल के आदमी के प्रेम जाल में फंसी, फिर रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जानें क्या है मामला

खुद को बताया पृथ्वीराज चौहान का वंशज

इस दौरान राम सिंह ने खुद को पृथ्वीराज सिंह चौहान का वंशज बताया और कहा कि वह पंक्चर जोड़ने का काम करता है. दावा किया कि अच्छे-अच्छे अधिकारियों की सर्विस करने का दम रखता है. हालांकि, जब राम सिंह के पड़ोसियों से बातचीत की गई, तो उन्होंने दावा किया कि खुद राम सिंह ने सड़कों पर गड्ढे खोद रखे हैं और खुद ही शिकायत लेकर पहुंच जाता है. पड़ोसियों का कहना है कि राम सिंह ने पूरे आस-पड़ोस को परेशान कर रखा है.

Exit mobile version