‘मुझे सब पता था…’, लखनऊ हत्याकांड पर प्रज्ञा मिश्रा ने खोले कई राज, सुहागरात के दिन की भी बताई बात
प्रज्ञा मिश्रा ने बताई हकीकत
Pragya Mishra Reveals Secrets: लखनऊ में आईसीआईसीआई बैंक की अधिकारी दिव्या मिश्रा की हत्या ने पूरे लखनऊ को हिलाकर रख दिया. दिनदहाड़े हुए हत्याकांड के बाद कई सवाल खड़े हुए. सबसे बड़ा सवाल दिव्या के पति मानस के व्हाट्सएप स्टेटस ने खड़ा किया. मानस ने अपनी पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया था और दावा किया था. इसके साथ ही उसने दावा किया कि दिव्या की बहन व पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा को इस बारे में सब कुछ पता था.
प्रज्ञा ने सोशल मीडिया पोस्ट में जवाब देते हुए कहा कि मुझे सब पता था. कि वह किस तरह से मेरी बहन को परेशान कर रहा था. प्रज्ञा ने मानस को मानसिक रूप से असामान्य बताते हुए घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के कई दावे किए हैं.
प्रज्ञा ने क्या-क्या बताया?
प्रज्ञा के अनुसार, दिव्या ने उन्हें बताया था कि शादी के शुरुआती दिनों से ही मानस का व्यवहार बदल गया था. उन्होंने दावा किया कि सुहागरात के दिन ही मानस ने घर के खर्चों को लेकर हिसाब-किताब सामने रखा था, दिव्या से खर्च का एक हिस्सा उठाने की बात कही थी. इस बात के लिए भी मेरी बहन तैयार हो गई थी. वह शुरुआत से ही आधा खर्चा उठा रही है. पिछले एक साल से अलग रहने के कारण वह यह खर्च नहीं दे रही थी. इसके कारण वह लगातार उसको परेशान करता है.
दिव्या के साथ मानस करता था मारपीट
प्रज्ञा ने बताया कि मानस साइको था. उसने कई बार मेरी बहन के साथ मारपीट की. हर छोटी-छोटी बात पर ऐसे रिएक्ट करता था. जैसे वह एकदम पागल हो जाएगा. प्रज्ञा ने बताया कि यही वजह है कि मेरी बहन लंबे समय से टेंशन में थी. कुछ समय पहले दिव्या का एक्सीडेंट भी हुआ था, जिसमें उसके हाथ और पैर में चोट आई थी. इलाज के बाद उसने दोबारा ऑफिस जाना शुरू किया था, लेकिन पूरी तरह ठीक नहीं हुई थी.
प्रज्ञा का सीधा जवाब
सोशल मीडिया पर खुद को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रज्ञा ने कहा कि वह वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं. अपने काम को लेकर कभी समझौता नहीं किया. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दुखद घटना के बीच बिना पूरी जानकारी के किसी निष्कर्ष पर न पहुंचे.
ये भी पढ़ें:जयपुर: सरकारी स्कूल में व्यवस्थाओं पर घमासान! CJP टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, मारपीट का आरोप