Vistaar NEWS

शाहनवाज बना यश ठाकुर, लड़की के साथ गर्लफ्रेंड ने पकड़ा तो बीच सड़क पर चढ़ाई कार, Video

Lucknow Viral Video

लखनऊ में युवती पर प्रेमी ने चढ़ा दी कार

Shahnawaz Yash Thakur Identity: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती को फंसाया और जब युवती को सच्चाई का पता चल गया तो उसके ऊपर कार चढ़ाते हुए फरार हो गया. हालांकि, युवती जिंदा बच निकली. उसका अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसके आधार पर पुलिस जांच करने में जुटी है. यहां पढ़ें क्या है पूरा मामला.

जानकारी के अनुसार, यह मामला लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क का है. जहां एक युवती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया. टक्कर मारने वाला कोई और नहीं, बल्कि युवती का प्रेमी ही है. युवती की पहचान अनामिका के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे यश ठाकुर बनकर दोस्ती की और रिलेशनशिप में रहा, लेकिन जैसे ही उसके बारे में सच्चाई पता चली तो उसने कार से टक्कर मारकर फरार हो गया.

पीड़िता ने बताया कि वह सुबह-सुबह अपनी स्कूटी से चाय पीने के लिए जनेश्नवर पार्क गई थी. जहां देखा कि शाहनवाज एक लड़की के साथ घूम रहा है. यह देखते ही उसे रोकने की कोशिश की तो उसने टक्कर मार दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें दिखाई दे रहा है कि कार चालक ने तेजी के साथ गाड़ी को आगे बढ़ा दिया, जिसकी वजह से युवती कुछ दूरी तक घिसटती चली गई और बाद में सड़क में गिर पड़ी.

ये भी पढ़ेंः माफ‍िया अतीक अहमद से जब्त जमीन पर बसे परिवार खुश, PM मोदी के जन्मदिन पर मनाएंगे ‘दिवाली’

पुलिस जांच में जुटी

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी कार को रोकने की कोशिश की लेकिन कार सवार भाग निकला, किसी ने इस घटना का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है. अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.

Exit mobile version