सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाया DA, इस महीने की सैलरी के साथ मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा

योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को राहत की खबर दी है. इस महंगाई के दौर में यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाने का ऐलान किया है.
UP Government Employees DA Hike 2026

फाइल फोटो

योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को राहत की खबर दी है. सरकार ने सभी कर्मचारियों को बड़ी वित्तीय राहत देते हुए पांचवें और छठवें वेतनमान (5th and 6th Pay Commission) के तहत कार्यरत कार्मिकों के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी का विधिक शासनादेश जारी कर दिया है. यूपी सरकार के इस आदेश में सरकारी कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी है.

सरकारी आदेश के अनुसार

बता दें कि सरकारी आदेश के अनुसार 5वें वेतनमान वाले कर्मचारियों के डीए में 9 प्रतिशत और 6ठें वेतनमान वाले कर्मचारियों के डीए में 5 प्रतिशत की विधिक वृद्धि की गई है. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि महंगाई भत्ते के साथ बढ़ी हुई सैलरी कर्मचारियों को कब से मिलेगी. इसका जवाब अपर मुख्य सचिव के आदेश में छुपा हुआ है.

दरअसल अपर मुख्य सचिव (वित्त) दीपक कुमार द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को बढ़ी हुई दरों का सीधा वित्तीय लाभ मई माह के वेतन (सैलरी) के साथ नकद मिलना शुरू हो जाएगा.

किन कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ

इस शासनादेश का सीधा लाभ उन राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित (Work-Charged) कर्मचारियों तथा यूजीसी (UGC) वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों को मिलेगा, जिनके वेतनमान जनवरी 2016 से पुनरीक्षित (Revised) नहीं हुए हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘ईदगाह फुल होने पर दूसरी मस्जिद में जाएं, लेकिन सड़क पर…’, बकरीद को लेकर यूपी प्रशासन सख्त

ज़रूर पढ़ें