Vistaar NEWS

UP Road Accident: मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, जिंदा जले 6 लोग

Muzaffarnagar car Accident

मुजफ्फरनगर कार हादसा

UP Car Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा हो गया है. जहां हरियाणा से शामली होते हुए कार सवाल मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान तितावी थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर में कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद बिजली के खंभे से भिड़ गई, जिसके बाद कार में आग लग गई और कार सवार सभी 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई.

एक साथ 6 लोगों की मौत से खबर से पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है. कार सवार हरियाणा के नारनौल जिले के बताए जा रहे हैं, जो हरियाणा से शामली होते हुए मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे. लेकिन गंतव्य स्थान तक पहुंचने से पहले ही कार हादसे में मौत हो गई.

आग का गोला बनी कार

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सोमवार की सुबह हुआ. कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे से गुजर रही थी. लेकिन इसी दौरान अचानक से बेकाबू हो गई और हाईवे किनारे लगे लाइट पोल से टकरा गई. जिस दौरान यह हादसा हुआ. उस दौरान कार की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिसकी वजह से तुरंत आग लग गई. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई. कार सवार लोगों को बाहर तक निकलने का मौका नहीं मिला.

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कार में मौजूद सभी 6 लोगों के शवों को बाहर निकलवाया और शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों के आने के बाद ही शव सौंपे जाएंगे. मृतकों में कार ड्राइवर के अलावा 10 से 12 साल की उम्र का एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है. पुलिस अब जांच करने में जुट गई है कि आखिर यह हादसा किन वजहों से हुआ है.

Exit mobile version