यूपी को मिला एक और नया हाईवे, अब कानपुर से कबरई पहुंचना होगा आसान, केंद्र सरकार से मिले 7,145 करोड़
कानपुर से कबरई तक बनेगा नया हाईवे
Kanpur Kabrai Highway Approved: केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक और नए हाईवे की सौगात दी है. यूपी में कानपुर से कबरई तक नया 4 लेन हाईवे बनाया जाएगा. जिसकी कुल लागत 7,145 करोड़ रुपये तय की गई है. इस हाईवे की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देते हुए कहा, ‘ये फैसले देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देंगे’. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने एक और हाईवे की घोषणा की है, जिसकी कुल 6,970 करोड़ रुपये लागत है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “पहला प्रोजेक्ट 6-लेन द्वारका टनल है. यह दिल्ली के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. 8 किलोमीटर लंबी यह टनल एक पुरानी मांग को पूरा करेगी. यह एक बिल्कुल नया कॉरिडोर बन जाएगा. सारा काम ‘रिज’ को नुकसान पहुंचाए बिना किया जाना चाहिए. टनल का निर्माण इसके नीचे इस तरह किया जाना चाहिए कि इसे कोई नुकसान न पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कैबिनेट में इसी प्रस्ताव को मंजूरी दी है.”
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "पहला प्रोजेक्ट 6-लेन द्वारका टनल है। यह दिल्ली के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। 8 किलोमीटर लंबी यह टनल एक पुरानी मांग को पूरा करेगी…यह एक बिल्कुल नया कॉरिडोर बन जाएगा…सारा काम 'रिज' को नुकसान पहुंचाए बिना किया जाना… pic.twitter.com/zgt0irUINu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2026
7,145 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा हाईवे
यूपी को मिला नया हाईवे कानपुर से कबरई तक जाएगा. इसकी अगर लागत की बात करें, तो 7,145 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. कानपुर से कबरई तक का यह 4 लेन हाईवे 242 किलोमीटर लंबा होगा. यह अहम प्रोजेक्ट भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का एक बड़ा हिस्सा है. इसे बीओटी मोड यानी टोल के आधार पर डेवलप किया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः आप बड़े घर के बेटे हैं… ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कसा तंज
इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा
इसका सीधा फायदा कानपुर, हमीरपुर और महोबा जैसे जिलों को मिलेगा. सरकार ने इस पूरे काम को सिर्फ ढाई साल में खत्म करने का लक्ष्य रखा है. हाईवे बनने के बाद कानपुर, घाटमपुर, हमीरपुर और कबरई में ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी.