Vistaar NEWS

मुरादाबादः सर्किट हाउस में सपा नेता को नमाज पढ़ना पड़ा भारी, Video वायरल होने पर मचा बवाल, FIR दर्ज

Moradabad Namaz SP Leader

मुरादाबाद में नमाज पढ़ने पर सपा नेता पर FIR

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में समाजवादी पार्टी के नेता को नमाज पढ़ते हुए वीडियो शेयर करना भारी पड़ गया. पुलिस ने इस मामले में सपा नेता हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ BNS की धारा 285 और 292 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. हाजी उस्मान ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि मोहम्मद उस्मान सर्किट हाउस के ग्राउंड में अपनी गाड़ी के पीछे खड़े होकर नमाज अदा कर रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने शिकायती आवेदन के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार, मझोला थाना क्षेत्र के सरकारी सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो वारयल होने के बाद मामला तूल पकड़ लिया. जिसके बाद हाजी मोहम्मद के खिलाफ PWD विभाग के सर्किट हाउस प्रभारी अवर अभियंता अनित कुमार ने शिकायत दी थी. शिकायत के आधार पर हाजी उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया.

वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

यह घटना दो दिन पूर्व यानी कि 3 सितंबर की बताई जा रही है. जहां विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान बिलारी विधानसभा से सपा विधायक मोहम्मद फहीम और उनके चाचा सपा के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान भी सर्किट हाउस पहुंच गए. बैठक खत्म होने के बाद दौरान हाजी मोहम्मद ने अपनी गाड़ी से पीछे बैठकर नमाज पढ़ी. जिसको लेकर बवाल मच गया.

ये भी पढ़ेंः सपा सांसद इकरा हसन को पुल‍िस ने किया हाउस अरेस्‍ट, घर पर भारी फोर्स तैनात

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल, शिकायत मिलने के बाद वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वहीं, हाजी मोहम्मद ने भी अपने सोशल मीडिया से वीडियो को हटा दिया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है. पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version