Vistaar NEWS

‘जनसंख्या बढ़ रही है, सरकार की…,’ मुजफ्फरनगर में 5 मौतों के बाद बोले योगी के मंत्री

UP Muzaffarnagar Deaths Minister Statement

मुजफ्फरनगर में 5 मौतों के बाद क्या बोले योगी के मंत्री

Five Dead In Muzaffarnagar Collapse: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार की देर शाम बड़ा हादसा हो गया. भारी बारिश की वजह से एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया. जिसकी वजह से 5 लोगों की दबने से मौत हो गई. जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं. एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है. मृतक परिवार के घर कई नेता पहुंचे. इस दौरान भाजपा नेता और मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए.

यह हादसा फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में हुआ. जहां बारिश के चलते एक परिवार का कच्चा घर भर-भराकर गिर गया. जिसमें एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई. हालांकि, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी. मलबे में दबे सभी को बाहर निकाला, तो देखा कि अभी दो लोग जिंदा बचें हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इन लोगों की हुई मौत

इस हादसे में 52 साल के इस्लामुद्दीन, 8 साल का बेटा जीशान, 2 साल का आहद, 5 साल की बेटी अल्शिफा और 12 साल की रुकसार की मौत हो गई है. जबकि दो बेटियां रुकैया और सुमैया को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. लेकिन इस दौरान अस्पताल पहुंचे योगी सरकार के मंत्री ने ऐसा बयान दिया.जिसने कई सवाल खड़े कर दिए.

ये भी पढ़ेंः जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, सोशल मीडिया पोस्‍ट में छात्रों और परिजनों से अपील

मंत्री ने क्या कहा?

मंत्री कपिल देव जब अस्पताल में मरीजों का हालचाल लेने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि सीएम ने भी घटना का संज्ञान लिया है. पीड़ित परिवार की मदद की जा रही है. लेकिन इस दौरान मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक विवादित बयान भी दे दिया. उन्होंने कहा कि जनसंख्या लगातार बढ़ रही है और पक्के मकान मिलने के बाद नया परिवार खड़ा हो जाता है. पीड़ित परिवार के 9 बच्चे हैं और सरकार भी अपनी सीमाएं होती हैं. उनके इस बयान को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है.

Exit mobile version