Vistaar NEWS

‘प्रदेश के एक भाग को पाकिस्तान…’, ओपी राजभर के बंटवारे वाले बयान पर बोले संजय निषाद

Sanjay Nishad Counters Rajbhar

ओपी राजभर के बंटवारे वाले बयान पर बोले संजय निषाद

Sanjay Nishad Counters Rajbhar: योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश को 4 भागों में बंटवारा करने की बात कही थी. जिसका कई नेताओं ने समर्थन भी किया, लेकिन अब योगी सरकार के ही मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद हैं, जिन्होंने असहमति जताई है और कहा कि यूपी का विभाजन सही नहीं होगा. जानें संजय निषाद ने क्या कहा?

मंत्री राजभर के बंटवारे वाले बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी समर्थन किया है. इमरान मसूद ने कहा कि अगर बंटवारा होता है तो वह बहुत खुश होंगे. यानी विपक्षी दलों के सांसदों ने भी समर्थन किया, लेकिन सत्ता पक्ष के ही मंत्री संजय निषाद ने राजभर के बयान पर असहमति जताई है.

एक हिस्सा बन जाएगा पाकिस्तानः संजय निषाद

मंत्री राजभर के यूपी बंटवारे वाले बयान को लेकर संजय निषाद ने कहा, “उत्तर प्रदेश की ताकत ही इसकी ज्यादा सीटें हैं. अगर इसके हिस्से हुए तो एक हिस्सा मिनी पाकिस्तान बन जाएगा.” इस दौरान संजय निषाद ने आरक्षण को लेकर भी बात की और कहा कि जो 2022 में वादा किया गया था. उसे लागू किया जाए. जब प्रदेश में सबको आरक्षण का लाभ मिल रहा है तो फिर मछुआरों को क्यों नहीं? राम जी की नैया पार करवाने वाले निषाद समाज को उसका हक कब मिलेगा?

ये भी पढ़ेंः ‘अब कट्टा-बंदूक की राजनीति नहीं, बाबर के अनुयायियों को जवाब…’, मेरठ में खूब गरजे सीएम योगी

विपक्ष पर भी साधा निशाना

इस दौरान संजय निषाद ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष के सारे नेता चाहे अखिलेश यादव हों, ओवैसी हों या फिर अखिलेश यादव. सभी संविधान विरोधी हैं. जनता ने उन्हें पिछले चुनाव में भी नकारा था. एक बार फिर वही होगा. मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा था कि प्रदेश का बंटवारा तय है. जब राज्य का बंटवारा होगा, तो इसमें पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड और हरित प्रदेश जैसे इलाके शामिल होंगे.

Exit mobile version