पटना से लखनऊ जा रहे विमान पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Patna Lucknow Indigo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम की चपेट में आ गई. प्लेन पर आकाशीय बिजली (लाइटनिंग स्ट्रोक) गिर गई. जिस समय ये घटना हुई विमान 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था. प्लेन की नोज को नुकसान पहुंचा.
Patna Lucknow flight

पटना लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली

Patna Lucknow Indigo Flight: बिहार की राजधानी पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम की चपेट में आ गई. प्लेन पर आकाशीय बिजली (लाइटनिंग स्ट्रोक) गिर गई. जिस समय ये घटना हुई विमान 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था. पायलट ने सूझ-बूझ दिखाते हुए विमान को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार दिया.

विमान की नोज को हुआ नुकसान

जानकारी के मुताबिक इंडिगो फ्लाइट (6E 925) ने पटना हवाई अड्डे से बुधवार (7 अक्टूबर) को दोपहर 3.10 बजे उड़ान भरी. शाम 4.20 बजे प्लेन को लखनऊ पहुंचना था. मौसम खराब होने से लखनऊ के पास एयरोस्पेस में जब विमान 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था. उसी समय आकाशीय बिजली गिर गई. इस वजह से फ्लाइट का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. विमान की नोज को नुकसान पहुंचा. इससे विमान के अंदर कुछ देरी के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

पायलट ने स्थिति को नियंत्रण में लिया. प्लेन को लखनऊ एयरपोर्ट पर शाम 4.05 बजे लैंड करा दिया. इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित रहे. 104 यात्रियों को बाहर निकाला गया.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के CEC ज्ञानेश कुमार के माता-पिता, मां ने गंगाजल से कराया शुद्धिकरण

अहमदाबाद के लिए मंगाया गया दूसरा प्लेन

इसी विमान को शाम 5.05 बजे लखनऊ से अहमदाबाद जाना था. फ्लाइट पर आकाशीय बिजली गिरने से नोज क्षतिग्रस्त हो गई और तकनीकी खराब आई. इस वजह से यात्रियों के लिए दूसरा प्लेन मंगाया गया. करीब डेढ़ घंटे की देरी से शाम 6.22 बजे पैसेंजर्स को दूसरे विमान से रवाना किया गया.

जून में भी गिरी थी बिजली

इसी साल 19 जून 2026 को इंडिगो एयरलाइंस के विमान पर आकाशीय बिजली गिरी थी. प्लेन कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़ा था. विमान में 141 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. बाद में यात्रियों को दूसरे प्लेन से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला भेजा गया.

ज़रूर पढ़ें