Divya Mittal: उत्तर प्रदेश कैडर की IAS दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को अपनी प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी. केंद्र सरकार ने उनका इस्तीफा 15 सितंबर को स्वीकार कर लिया है. दिव्या मित्त के इस्तीफे के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. इसी बीच दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर अगले कदम को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पढ़ें पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने क्या लिखा?
- दिव्या मित्तल ने अपनी पोस्ट में लिखा
- आगे क्या करना है मैनें पढ़ाः
- ”बच्चे छोटे हैं. अब घर.”
- ”अच्छा पैकेज मिलेगा. वापस विदेश.”
- ”IAS पर किताब लिखी है. कोचिंग.”
- ”टिकट पक्का हो गया होगा. राजनीति.
- ”29 सितंबर, सुबह 8:30 बजे. बताऊंगी.”
आगे क्या करना है? मैंने पढ़ा:
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) September 27, 2026
"बच्चे छोटे हैं। अब घर।"
"अच्छा पैकेज मिलेगा। वापस विदेश।"
"IAS पर किताब लिखी है। कोचिंग।"
"टिकट पक्का हो गया होगा। राजनीति।"
29 सितंबर, सुबह 8:30 बजे।
बताऊँगी। 🙏
उत्तर प्रदेश में 13 सालों तक प्रशासनिक सेवाओं की जिम्मेदारी संभालने के बाद दिव्या मित्तल ने निजी कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि IAS की नौकरी उनके जीवन का सिर्फ एक चैप्टर है. इस्तीफे के बाद उन्होंने परिवार, लेखन, शिक्षण और समाज सेवा से जुड़े अपने भविष्य को लेकर भी संकेत दिए थे. उनके इस्तीफे के बाद कुछ पार्टियों ने उन्हें टिकट तक देने की बात कही थी.
ये भी पढ़ेंः खिलाड़ियों-कलाकारों को सपा सरकार बनने पर 21 लाख रुपये की सम्मान राशि, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा दांव
29 सितंबर को लेंगी फैसला
फिलहाल, दिव्या मित्तल के नए सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, दिव्या ने अपनी पोस्ट पर यह खुलासा नहीं किया है कि वह राजनीति में आएंगी या कहां जाएंगी. उनके बताए अनुसार, 29 सितंबर को नई राह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.
