Vistaar NEWS

गलत जानकारी देकर वोटर लिस्ट से हटवाया नाम तो होगी जेल! फॉर्म-7 को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग

UP Voter List

उत्तर प्रदेश मतदाता सूची

Form 7 Rules: एसआईआर को लेकर देशभर में बवाल जारी है. इसी बीच उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने बड़ा आदेश दिया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई फॉर्म-7 के माध्यम से गलत तरीके से किसी का नाम कटवाने का प्रयास करता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरुक करने की बात कही है. ताकि कोई फॉर्म-7 का गलत इस्तेमाल न कर सके.

उत्तर प्रदेश में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची को दुरुस्त करने के लिए शनिवार, 17 अक्टूबर से विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान शुरु हो गया है. जिसके तहत नए और जो नाम किसी कारणवश छूट गए हैं. वे जोड़े जाएंगे. इस अभियान को यूपी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. मतदाताओं की संख्या और आबादी के अनुपात के बीच अंतर को देखते हुए सभी पात्र लोगों को सूची में जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है.

2 करोड़ मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, अभी प्रदेश में करीब 2 करोड़ मतदाताओं के नाम जोड़ने हैं. आबादी के हिसाब से मतदाताओं की संख्या करीब 16 करोड़ होनी चाहिए थी, लेकिन SIR में केवल 14 करोड़ मतदाताओं के नाम सामने आए हैं, यानी कि 2 करोड़ के लगभग पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की जरूरत है. नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाता के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है.

ये भी पढ़ेंः अखिलेश यादव ने BJP को दिया झटका? राजपाल सैनी समेत कई नेता हुए साइकिल पर सवार

नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 17 से 24 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जो भी मतदाता सूची में नाम जोड़े जाएंगे. उन्हें सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि जो भी दावा और आपत्ति हो. उसका निराकरण समय पर किया जा सके.

Exit mobile version