चंदा चोरी मामले में घिरे लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, मकान पर चल सकता है बुलडोजर

Ram Mandir Chanda Chori:राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा के खिलाफ अब अवैध निर्माण के मामले में भी कार्रवाई शुरू हो गई है. अयोध्या विकास प्राधिकरण ने बिना स्वीकृत नक्शे के बने मकान पर नोटिस जारी किया है.
कभी भी गिराया जा सकता है घर

कभी भी गिराया जा सकता है घर

Ram Mandir Chanda Chori: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस की जांच के बाद अब अवैध निर्माण के मामले में भी शिकंजा कसते हुए उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है. इस कार्रवाई ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है.

अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने लवकुश मिश्रा को नोटिस जारी कर बताया है कि उसने अपने मकान का निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे के कराया है.

आरोप है कि दो मंजिला इमारत नियमों का पालन किए बिना बनाई गई. नोटिस में निर्धारित समय के भीतर जवाब देने और जरूरी दस्तावेज पेश करने को कहा गया है. यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो अवैध हिस्से को गिराने की कार्रवाई की जाएगी.

क्‍या कह रहा है प्रशासन?

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह भवन निर्माण नियमों के आधार पर की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति निर्माण करने की छूट नहीं दी जा सकती है. इसलिए नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

पुल‍िस ने किया था लवकुश को गिरफ्तार

लवकुश मिश्रा का नाम राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की कथित चोरी के मामले में सामने आया था. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच अभी भी जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की पूरी साजिश कैसे रची गई.

एक्‍शन के मूड में प्रशासन

अब अवैध निर्माण के मामले में शुरू हुई कार्रवाई से आरोपी की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: इस्तीफा देने के बाद भी पद पर क्यों बने हैं चंपत राय-अनिल मिश्रा? 6 जुलाई को कैसे होगी तस्वीर साफ  

ज़रूर पढ़ें