Vistaar NEWS

2025 में पाई नौकरी, अब वसूली करते पकड़े गए UP Police के तीन सिपाही, हो गए सस्पेंड

gazipur Police

गाजीपुर एसपी ने तीन आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया.

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मरदह टोल प्लाजा पर कथित तौर पर अवैध वसूली के मामले में तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. तीनों पर आरोप है कि अपनी ड्यूटी छोड़कर वाहनों से वसूली कर रहे थे. शिकायत मिलने और सोशल मीडिया पर तीनों आरक्षकों की रील वायरल होने के बाद जिले के एसपी डॉ. ईरज राजा ने कड़ा एक्शन लिया है. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.

दरअसल, पिछले साल यानी 2025 बैच के तीन आरक्षकों अजय सिंह, युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित न होकर हाईवे पर गाड़ियों से वसूली करना शुरू कर दिया. कथित तौर पर तीनों आरक्षकों पर लगे आरोप के बाद विभागीय जांच कराई गई, जिसके बाद तीनों आरक्षकों को पुलिस लाइन अटैच कर दिया. जिले के एसपी को शिकायत मिली थी कि तीनों आरक्षक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मरदह टोल प्लाजा पर गाड़ियों से अवैध वसूली कर रहे हैं.

SP ने किया निलंबित

शिकायत के अनुसार, तीनों आरक्षक बिना किसी अधिकार के वाहनों को रोक रहे और उनसे अवैध वसूली कर रहे. इतना ही नहीं, आरक्षकों ने अवैध वसूली के दौरान का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद एसपी ने जांच के आदेश दे दिया.

ये भी पढ़ेंः ‘अब क्या एयरपोर्ट पर नाव चलेगी? जहां भाजपा…’, नोएडा हवाईअड्डे को लेकर अखिलेश यादव ने कसा तंज, Video

जांच के बाद हुआ एक्शन

गाजीपुर एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला सही पाया गया. आरक्षकों कि इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है. इस दौरान तीनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. जांच में अनुशासनहीनता, कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही पाई गई. जिसके बाद मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे. उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version