Vistaar NEWS

बातों के बजाय काम पर ध्यान दो… सीट बंटवारे पर मचे घमासान के बीच कांग्रेस अध्‍यक्ष की इमरान मसूद को नसीहत

Mallikarjun Kharge and imran masood

मल्लिकार्जुन खड़गे और इमरान मसूद

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन होना था. हालांकि समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर बिना बातचीत के ही उम्मीदवार उतार द‍िए. इसके बाद से ही दोनों दलों के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है. खासतौर पर सांसद इमरान मसूद समाजवादी पार्टी के काफी खफा नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि वो बयानबाजी भी खुलकर कर रहे हैं. यही वजह है कि  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सांसद इमरान मसूद को कम बोलने की सख्त नसीहत दी है.  

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं इमरान मसूद को मीडिया के माध्यम से टीवी पर देखता रहता हूं. वह अपनी बात पूरे जोश के साथ रखते हैं. लेकिन मेरी सलाह है कि  हमें सिर्फ बातें करने के बजाय काम पर ध्यान देना चाहिए.  कुल मिलाकर खड़गे ने यह संदेश दे दिया कि समाजवादी पार्टी के साथ अभी बातचीत जारी है. आने वाले दिनों में कुछ भी हो सकता है. यही वजह है कि उन्‍होंने कहा कि  जितना ज्यादा हम मिलकर काम करेंगे, उतनी ही आगे बढ़ेंगे.  

आगे कहा कि वे संसद में हैं, जहां वे लगातार पार्टी के लिए लड़ते हैं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं कि हमारी बातों और स्टैंड को मजबूती से रखा जाए. उन्होंने कहा कि पार्टी को एकजुट होकर काम करना चाहिए.

सीट बंटवारे को लेकर हो रही बयानबाजी

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने बहुत पहले ही तय किया था कि यूपी में दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. जैसे साल 2024 के लोकसभा चुनाव में लड़ा था. इसी को लेकर काम किया जा रहा था. हालांकि कांग्रेस 181 सीटों की मांग कर रही है. जबकि समाजवादी पार्टी का मानना है कि इनती सीटें देना मुमकिन नहीं है. खासतौर पर उन सीटों को देना जिस पर अभी समाजवादी पार्टी के स‍िट‍िंग विधायक हैं. यही वजह है कि बातचीत न बनते देख सपा ने 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. जिसके बाद से ही दोनों ही दलों के नेताओं के बीच तनातनी देखने को मिल रही है.

हम पीछे हटने वाले नहीं हैं- खड़गे

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि BJP सरकार कांग्रेस पार्टी से इतनी डरी हुई है कि वह नहीं चाहती कि हम जनता के बीच अपनी बात रख सकें.  इसलिए जिस स्थान पर हम कार्यक्रम करना चाहते थे, वहां हमें अनुमति तक नहीं दी गई. लेकिन, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं. हम जनता के बीच अपनी बात रखकर रहेंगे. हमें कोई नहीं रोक सकता. 

Exit mobile version