‘महिलाओं को 40 हजार छात्राओं को लेपटॉप…’, अख‍िलेश ने चुनाव से पहले किए कई वादे

SP election promise: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है. उन्‍होंने महिलाओं के लिए सालाना 40 हजार देने और छात्राओं को लैपटॉप देने की बात कही है.
सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव

सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव

SP election promise: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों लग गए हैं. भले ही चुनावों में अभी लंबा समय है. लेकिन, कोई भी दल जनता को अपने पाले में लाने का मौका नहीं छोड़ रहा है. यही वजह है कि पक्ष हो या विपक्ष जनता से तरह-तरह के वादे करता नजर आ रहा है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कई बड़े ऐलान किए हैं.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा ऑफिस एक कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहीं. चीफ अखिलेश ने आगामी रणनीति और योजनाओं का खाका पेश किया. अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी अपने आगामी घोषणा पत्र में ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ को शामिल करेगी.

योजना को लेकर अखिलेश ने क्या बताया?

अखिलेश यादव ने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे. साथ ही साथ  यह राशि हर साल बढ़ाई जाएगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, यह आधी आबादी की पूरी आजादी का संकल्प है.  

भारतीय जनता पार्टी के लिए तो नारी केवल नारा बनकर रह गई हैं. महिला आरक्षण पास हो चुका है, भारतीय जनता पार्टी क्यों देरी कर रही है, उसको अगले चुनाव में लागू किया जाए.

सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी सरकार में जो लैपटॉप मिला होगा वो आज भी चल रहा होगा. भविष्य में इंटरमीडिएट पास करने वाली बेटियों को लैपटॉप देकर आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा. कुल मिलाकर आज अखिलेश ने महिला वोटरों को ध्‍यान में रखकर योजनाओं का ऐलान किया है.

डिंपल ने पीडीए में ए का मतलब भी बताया

सांसद  डिंपल यादव ने पीडीए के ए का फुलफॉर्म भी बताया. उन्‍होंने कहा कि पार्टी के पीडीए का एक बड़ा मतलब आधी आबादी (महिलाएं) भी हैं. इससे पहले अखिलेश यादव पी का मतलब पंड‍ित बताया था. डिंपल ने कहा कि  सपा का मानना है कि जब तक महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक प्रदेश का समग्र विकास संभव नहीं है.

ये भी पढ़ें:नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, अचानक आए सैलाब में बहे हजारों लोग, सेना ने संभाला मोर्चा

ज़रूर पढ़ें