कांग्रेस का UP मिशन तेज! 8 बार के MLA श्याम सुंदर थामेंगे हाथ, स्वामी प्रसाद मौर्य की मीट‍िंग फ‍िक्‍स

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस चुनावी मोड में आ चुकी है. अध्‍यक्ष बदलने के बाद अब दो नामों को लेकर चर्चा तेज हो चली है. ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व व‍िधायक श्याम सुंदर और स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.
up news

स्‍वामी प्रसाद मौर्य-राहुल गांधी- पूर्व व‍िधायक श्याम सुंदर

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है. यही वजह है कि लखनऊ से लेकर दिल्ली तक में मुलाकातों का सिलसिला जारी है. इन सब के बीच खबर है कि कांग्रेस में यूपी के दो बड़े चेहरों की एंट्री कर सकते हैं. इनमें पूर्व मंत्री और मांट विधानसभा से लंबे समय तक विधायक रहे पंडित श्याम सुंदर शर्मा और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है.

पंडित श्याम सुंदर शर्मा पहले भी कांग्रेस में रहकर राजनीति किया करते थे. उनका पार्टी में वापस आना इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि उनका मांट विधानसभा क्षेत्र में लंबा राजनीतिक प्रभाव रहा है.

वह मांट से लगातार आठ बार विधायक रह चुके हैं. साल 1989 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था. इसके बाद अलग-अलग दलों के टिकट पर भी उन्होंने मांट में अपना दबदबा कायम रखा.

हार के बाद अब कांग्रेस की राह

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में हालांकि बीजेपी ने मांट सीट पर जीत दर्ज की. इस चुनाव में  शर्मा को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 2024 में उन्हें बसपा से भी बाहर कर दिया गया था. ऐसे में कांग्रेस में उनकी संभावित वापसी को 2027 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है.  

स्‍वामी प्रसाद की राहुल से होगी मुलाकात

स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी कांग्रेस के साथ नजदीकी की चर्चा है. सूत्रों के मुताबिक, मौर्य आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. इस दौरान यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद रह सकते हैं.

खास बात यह है कि जुलाई 2026 में भी राजेंद्र पाल गौतम ने स्वामी प्रसाद मौर्य से मुलाकात की थी. उस वक्त दोनों नेताओं की बैठक को मौर्य ने औपचारिक मुलाकात बताया था. लेकिन, इसके बाद कांग्रेस के साथ उनकी राजनीतिक नजदीकी को लेकर अटकलें तेज हुई थीं.

हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्य की कांग्रेस में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है. ऐसे में आज की संभावित मुलाकात के बाद ही तस्वीर साफ होगी. जिसके बाद ही तय होगा कि मौर्य कांग्रेस के साथ जाएंगे या यूपी की राजनीति में कोई अलग रणनीति आगे बढ़ाएंगे.

ये भी पढ़ें: पंजाब के नए कप्‍तान परगट सिंह… 2027 से पहले कांग्रेस क्‍यों ने क्‍यों लिया ये फैसला?

ज़रूर पढ़ें