UP News: लापरवाही पर ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, 5 डॉक्टर बर्खास्त; CMO समेत 16 के खिलाफ जांच के आदेश
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक(File Photo)
Brajesh Pathak Strict Action: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और डॉक्टर्स पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है. ब्रजेश पाठक ने 5 डॉक्टर्स को बर्खास्त कर दिया है, जबकि सीएमओ समेत 16 के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. काफी समय से विभाग में अधिकारियों के भ्रष्टाचार और अनियमितता के मामले सामने आ रहे थे. जिसके बाद डिप्टी सीएम एक्शन में नजर आए हैं.
इन जिलों के डॉक्टर्स को किया गया सस्पेंड
जिन डॉक्टर्स को डिप्टी सीएम के निर्देश पर विभाग ने बर्खास्त किया है, उनमें जिला अस्पताल गोरखपुर की डॉ अलकनंदा, कुशीनगर के डॉ रामजी भरद्वाज, बलरामपुर के डॉ सौरभ सिंह, अमेठी के डॉ विकलेश कुमार शर्मा और औरैया की डॉ मोनिका वर्मा शामिल हैं. ये सभी डॉक्टर्स बिना किसी को जानकारी दिए लंबे समय से अपनी ड्यूटी से नदारद थे.
अंबेडकर नगर के CMO पर भी आरोप सही पाए गए
5 जिलों के बर्खास्त डॉक्टर्स के अलावा अंबेडकर नगर के सीएम समेत 16 जिलों के डॉक्टर्स को नोटिस जारी किए गए हैं. अंबेडकर नगर के सीएम डॉक्टर संजय कुमार शैवाल और डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजय वर्मा भी जांच के लपेटे में आ गए हैं. दोनों पर आरोप था कि इन्होंने प्राइवेट अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर रजिस्ट्रेशन में अनियमितता बरती थी.
इसके अलावा हरदोई के चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. आरोप है कि डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने अनियमितता बरतने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई नहीं की है.
विभाग बोला- लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोई भी डॉक्टर या अधिकारी, जो भी लापरवाही कर रहा है, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भ्रष्टाचार, अनियमितता और गलत व्यवहार बर्ताश्त नहीं किया जाएगा. कुछ जिलों में डॉक्टर्स पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगा है. इन डॉक्टर्स की सैलरी रोकी जाएगी. विभाग का कहना है कि ये कार्रवाई डॉक्टर्स और स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं की क्वालिटी सुधारने में मदद करेगी.
ये भी पढ़ें: UP Viral News: DM अंकल सड़क बनवा दो’, 6 साल की मानवी का वीडियो वायरल; जिलाधिकारी खुद बच्ची के घर पहुंचे